Mon. Jun 15th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

माओवादी केन्द्र ने किया नेकपा खारेज संबंधी फैसला के विरुद्ध पुनरावलोकन करने का निर्णय

 

काठमाडांडू, २३ मार्च । नेकपा माओवादी केन्द्र ने निर्णय किया है कि नेपाल कम्युनिष्ट पार्टी (नेकपा) खारीज संबंधी सर्वोच्च अदालत द्वारा किया गया निर्णय के विरुद्ध सर्वोच्च में ही पुनरावलोकन निवेदन पंजीकृत किया जाएगा । इसके लिए माओवादी केन्द्र के अध्यक्ष पुष्पकमल दाहाल प्रचण्ड सहित शीर्ष नेताओं ने आज मंगलबार कानुन व्यवसायियों के साथ विचार–विमर्श किए हैं ।
विचार–विमर्श में पूर्व महान्यायाधिवक्ता मुक्ति प्रधान भी शामील थे । पुनरावलोकन के दौरान किस तरह मुद्दा को उठाना है, इस विषय को लेकर विचार–विमर्श हुई है । नेता देवेन्द्र पौडेल ने कहा है कि अब जल्द ही पुनरावलोकन निवेदन लेकर माओवादी केन्द्र सर्वोच्च जानेवाला है ।
स्मरणीय है, नेकपा आधिकारिकता संबंधी विवाद में सर्वोच्च अदालत ने ऋषि कट्टेल के पक्ष में फैसला किया था । उक्त फैसला के बाद अदालत ने यह भी कहा था कि अब नेकपा एमाले और माओवादी केन्द्र पूर्ववत अवस्था में अर्थात् दो अलग–अलग पार्टी है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *