जसपा के शीर्ष नेता प्रधानमन्त्री से मिलने के लिए बालुवाटार पहुँच गए

काठमांडू, २३ मार्च । जनता समाजवादी (जसपा) नेपाल के शीर्ष नेता प्रधानमन्त्री केपीशर्मा ओली के साथ मिलने के लिए बालुवाटार पहुँच गए हैं । प्राप्त सूचना अनुसार जसपा अध्यक्ष महन्थ ठाकुर, वरिष्ठ नेता राजेन्द्र महतो, नेता सर्वेन्द्रनाथ शुक्ला और लक्ष्मणलाल कर्ण बालुवाटार पहुँच गए हैं ।
संसद् बिघटन और नेकपा विवाद के संबंध में सर्वोच्च अदालत द्वारा सार्वजनिक फैसला के बाद राजनीतिक वृत्त में वर्तमान सरकार को निरन्तरता देनी है या सरकार परिवर्तन करना है ? इस विषय को लेकर गरमा–गरम बहस जारी है । प्रधानमन्त्री केपीशर्मा ओली अपने ही नेतृत्व में निर्मित सरकार को निरन्तरता देना चाहते हैं । लेकिन सत्ताधारी दल नेकपा एमाले के ही दूसरे समूह और माओवादी केन्द्र एवं नेपाली कांग्रेस जैसे अन्य प्रतिपक्षी दल सरकार परिवर्तन करना चाहते हैं । सरकार परिवर्तन के सम्बन्ध में स्वयम् जसपा के भीतर भी मत–भिन्न्ता है ।
स्मरणीय है, सर्वोच्च अदालत की ओर से संसद् पुनस्र्थापना होने के बाद राजनीतिक वृत्त में आवाज उठ रहा है कि प्रधानमन्त्री ओली को तत्काल पद से इस्तिफा देना चाहिए । लेकिन प्रधानमन्त्री ओली इस मांग को अनदेखा कर रहे हैं । इसी पृष्ठभूमि में उन्होंने आज जसपा के कुछ शीर्ष नेताओं से विचार–विमर्श आयोजन किया है ।

