Sun. Jun 14th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

अभी तीन दिन तक मौसम के साफ होने की संभावना नहीं

 

काठमाडौँ।

काठमाडौं में अभी तीन दिन तक मौसम के साफ होने की संभावना नहीं है ।

जल तथा मौसम विज्ञान विभाग ने विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा है कि आगामी ३ दिन तक वायुमण्डल स्थिर अवस्था में रहेगा त्तकाल सुधार की संभावना नहीं है ।   विभाग ने कहा कि मोसम के  कारण आँख जलने, श्वासप्रश्वास में समस्या हो सकती है इसलिए अत्यावश्‍यक काम से ही बाहर निकलें और मास्क लगाकर सतर्कता अपनाएँ ।
54 से अधिक जिलों में जंगल की आग के कारण, पिछले कुछ दिनों से हवा की गुणवत्ता में तेजी से गिरावट आई है, जिससे देश के अधिकांश हिस्सों में घना धुंध छाया हुआ है।

यह भी पढें   "आकाशवाणी के 90 वर्ष और डॉ सविता वर्मा गज़ल की साहित्यिक साधना

मौसम विज्ञानियों का कहना है कि एयर क्वालिटी में सुधार आने में अभी कुछ दिन और लगेंगे। नेपाल के स्वास्थ्य मंत्रालय ने इस सप्ताह की शुरुआत में लोगों से अनुरोध किया था कि वे एयर क्वालिटी इंडेक्स में अचानक गिरावट के साथ बाहर न निकलें। हिमालयन नेशन का एक्यूआई शुक्रवार से खतरनाक बना हुआ है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *