Tue. Sep 8th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नेकपा एमाले और नेकपा माओवादी केन्द्र सर्वोच्च में देंगे पुनरावलोकन का निवेदन

 

काठमाडौं ।

 

सर्वोच्च अदालत, फाईल तस्वीर

 

 

नेकपा एमाले और नेकपा माओवादी केन्द्र के बीच की एकता खारिज करने के सर्वोच्च अदालत के फैसला के विरुद्ध नेकपा माओवादी केन्द्र मंगलबार पुनरावलोकन का निवेदन देने जा रहा है ।

मंगलबार सुबह ११ बजे सर्वोच्च अदालत में पुनरावलोकन का निवेदन देने की जानकारी माओवादी केन्द्र के नेता लिलामणि पोखरेल ने दी है ।

सर्वोच्च अदालत ने गत फागुन २३ गते नेकपा एमाले और माओवादी केन्द्र के बीच की पार्टी एकता बदर कर दी थी । एमाले और माओवादी केन्द्र के बीच एकता होकर नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी (नेकपा) गठन हुई थी। जिसे निर्वाचन आयोग ने २०७५ साल में दर्ता कर के मान्यता दी थी ।

यह भी पढें   त्रिशूली-3 'बी' जलविद्युत परियोजना: कीचड़ और मलबे के कारण बचाव कार्य में भारी चुनौती, 178 लोग अभी भी लापता

पर पहले अपने नेतृत्व के नेकपा निर्वाचन आयोग में दर्ता होने की बात कह कर अध्यक्ष ऋषि कट्टेल  निर्वाचन आयोग के विरुद्ध सर्वोच्च अदालत  गए थे।

न्यायाधीश बमकुमार श्रेष्ठ और कुमार रेग्मी के इजलास ने कट्टेल नेतृत्व के  नेकपा को मान्यता देते हुए एमाले और माओवादी केन्द्र के बीच की एकता बदर करने का फैसला किया था। उस फैसला के राजनीतिक होने की बात कह कर माओवादी केन्द्र असन्तुष्ट है । रिट निवेदक की माँग विपरीत सर्वोच्च ने पार्टी एकता बदर किया है अधिकांश माओवादी केन्द्र के नेताओं का यह मानना है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com