भारत सरकार के आर्थिक सहयोग में काभ्रे में दो विद्यालय का निर्माण कार्य शुरु
राष्ट्रीय पुनर्निर्माण प्राधिकरण के सचिव श्री मणिराम गेलाल, भारतीय राजदूतावास के राजनीतिक प्रभाग की प्रथम सचिव श्रीमती सौम्या सी और रोशी गाउँपालिका के मेयर की उपस्थिति में आज काभ्रे जिला के रोशी गाँवपालिका स्थित श्री हरिसिद्घि माध्यमिक विद्यालय और महाभारत गाँवपालिका स्थित श्री सिद्घेश्वर माध्यमिक विद्यालय के पुनर्निर्माण के लिए भूमि पूजा सम्पन्न किया गया । उक्त कार्यक्रम में राष्ट्रीय पुनर्निर्माण प्राधिकरण के केन्द्रीय आयोजना कार्यान्वयन इकाई (शिक्षा) के परियोजना निर्देशक, राष्ट्रीय पुनर्निर्माण प्राधिकरण तथा भारतीय राजदूतावास के अधिकारी, विद्यालय व्यवस्थापन समिति के प्रतिनिधि, स्थानीय समुदाय सदस्य और विद्यार्थियों की सहभागिता थी ।

२. नेरु. २.८४ करोड लागत में श्री हरिसिद्घि माध्यमिक विद्यालय का निर्माण होने वाला है । श्री सिद्घेश्वर माध्यमिक विद्यालय का निर्माण लागत नेरु. ३.९६ करोड होगा। नेपाल सरकार द्वारा निर्धारित भूकम्प प्रतिरोधी मापदण्ड अनुरुप इन विद्यालयों का निर्माण होने जा रहा है । श्री हरिसिद्घि माध्यमिक विद्यालय के तीन तल्ले नया संरचना में ९ कक्षा कमरा, प्रयोगशाला, पुस्तकालय और विद्यार्थियों के लिए अलग अलग सफाई संरचना की सुविधा रहेगी । इसी तरह, श्री सिद्घेश्वर माध्यमिक विद्यालय के तीन तल्ले नया संरचना में १३ कक्षा क, लेखा, प्रधानाध्यापक और अध्यापक के लिए कक्ष, परीक्षा कक्ष, प्रारम्भिक बालविकास कक्ष, प्रशासनिक कक्ष, विद्यालय व्यवस्थापन समिति कक्ष और छात्र तथा छात्रा के लिए अलग अलग सरसफाई संरचना की सुविधा रहेगी । इन विद्यालयों के निर्माण में केन्द्रीय भवन अनुसन्धान संस्थान (सीबीआरआई) रुड्की प्राविधिक सहयोग प्रदान करेगा ।


