Tue. May 26th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

खुशी के मौके पर पौधा भेंट करने की पहल

 

(हिमालिनी दिल्ली ब्यूरो)2 अप्रैल,2021:इन्द्रप्रस्थ लिटरेचर फेस्टिवल हरियाणा के पदाधिकारियों ने नारनौल में विपिन शर्मा जिला बाल कल्याण अधिकारी की सेवानिवृति के अवसर पर पौधा भेंट करके प्रकृति संरक्षण का संदेश दिया। स्थानीय बाल भवन में आयोजित विदाई समारोह में इन्द्रप्रस्थ लिटरेचर फेस्टिवल हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष डॉ कृष्णा आर्या व परमानंद दीवान ने उपस्थित जन समूह को प्रकृति संरक्षण का संदेश दिया और लोगों से शादी विवाह, जन्मोत्सव तथा सेवानिवृति जैसे पारिवारिक कार्यक्रमों में आरटीफिसियल सामान व बनावटी उपहार की जगह पौधा भेंट करने की अपील की। डॉ कृष्णा आर्य ने कहा कि पूर्वजों द्वारा लगाए पौधों का हम उपयोग कर रहे हैं इसलिए हमें भी आने वाली पीढ़ियों के लिए पेड़ पौधे लगाने चाहिए। इस अवसर पर विपिन शर्मा जिला बाल कल्याण अधिकारी , भारती सैनी नगर परिषद चेयरमैन, सरला यादव पार्षद, जितेन्द्र भारद्वाज, परमानंद दीवान के साथ बाल कल्याण परिषद् का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *