काठमांडू में अत्यावश्यक सेवा के अलवा अन्य सेवा एक हफ्तो के लिए बंद
काठमांडू, २५ अप्रील । कोरोना वायरस (कोभीड–१९) से संक्रमितों की संख्या दिन प्रति दिन बढ़ती जा रही है । ऐसी ही परिस्थिति को मध्यनजर करते हुए काठमांडू उपत्यका स्थित ३ जिला ने अत्यावश्यक सेवा के अलवा अन्य सेवा बंद किया है । आइतबार सम्पन्न काठमांडू, भक्तपुर और ललितपुर के प्रमुख जिला अधिकारियों की संयुक्त बैठक ने निर्णय किया है कि एक हफ्ता तक अत्यावश्यक सेवा के अलवा अन्य सेवा–सुविधा बंद की जाएगी ।
काठमांडू जिला के प्रमुख जिला अधिकारी कालिप्रसाद पराजुली के अनुसार सेवा बंद संबंधी निर्णय कल सोमबार से ही लागू की जाएगी । बैठक ने अन्य कार्यलयों से यह भी आग्रह किया है कि कार्यालय में अधिक भीड ना बनाए, और बारबारी से सेवा प्रदान किया जाए ।

