कोरोना संक्रमण से संविधानसभा सदस्य मोहम्मदी सिद्दकी की मृत्यु
नेपालगन्ज (बाँके) पवन जायसवाल ।
कोरोना वायरस (कोभीड–१९) संक्रमण के कारण संबिधानसभा सदस्य मोहम्मदी सिद्दिकी का निधन हो गया है । सिद्दिकी बाँके जिला नेपालगन्ज निवासी हैं । नेपालगन्ज उपमहानगरपालिका–३ एकलैनी निवासी ७२ वर्षीया सिद्दिकी कुछ दिनों से नेपालगन्ज स्थित भेरी अस्पताल में उपचारत थी । उनको भेण्टिलेटर में रखा गया था । अस्पताल से प्राप्त सूचना अनुसार बैशाख ११ गते शनिवार शाम उनका निधन हो गया है ।
सिद्दीकी को गत चैत्र २८ गते कोरोना संक्रमण पुष्टि हुआ था । उस के बाद भेरी अस्पताल में भर्ती होकर उपचार शुरु की गई थी । सिद्दिकी फातिमा फाउण्डेसन नेपाल नामक संस्था की अध्यक्ष भी रह चुकी है । मस्लिम समुदाय के लोगों के बीच सामाजसेवी के रुप में परिचित सिद्दिकी अत्ति मिलनसार थी ।

