Sun. Jun 14th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

बांके में एक ही दिन ११ संक्रमितों की मृत्यु

 

नेपालगंज, ३० अप्रील । बाँके जिला में एक ही दिन कोरोना से संक्रमित ११ व्यक्ति की मृत्यु हुई है । जिला कोभीड–१९ संकट व्यवस्थापन केन्द्र से प्राप्त सूचना अनुसार बिहिबार उन लोगों की मृत्यु हुई है, मरनेवाले ८ व्यक्ति बाँके जिला निवासी हैं और बाँकी २ कैलाली और १ बर्दिया जिला के स्थायी निवासी हैं ।
केन्द्र के स्रोत व्यक्ति तेज वली के अनुसार बाँके जिला स्थित नेपालगञ्ज उपमहानगरपालिका–४ निवासी ६० वर्षीय पुरुष, वडा नं ९ निवासी ४२ वर्षीय पुरुष, वडा नं ५ निवासी ५५ वर्षीय पुरुष, वडा नं ८ निवासी ३३ वर्षीय पुरुष, वडा नं १७ निवासी ६८ वर्षीय पुरुष, कोहलपुर नगरपालिका–११ निवासी ४३ वर्षीया महिला, वडा नं १३ निवासी ५० वर्षीय पुरुष, खजुरा गाउँपालिका–२ निवासी ६७ वर्षीया महिला, बर्दिया जिला स्थित बढैयाताल गाउँपालिका–८ बर्दिया निवासी ३२ वर्षीय पुरुष, लम्कीचुहा नगरपालिका वडा नं १ कैलाली निवासी ४३ वर्षीय पुरुष और टीकापुर नगरपालिका कैलाली निवासी ५१ वर्षीय महिला की मृत्यु हुई है । नयां मृतकों के साथ बाँके जिला में कोरोना संक्रमण से मरनेवालों की संख्या ११० पहुँच गई है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *