पार्टी अध्यक्ष ओली ०७५ जेष्ठ २ गते की अवस्था में वापस होने के लिए तैयार हो चुके हैंः नेपाल

काठमांडू, १४ मई । नेकपा एमाले के नेता माधव कुमार नेपाल ने कहा है कि पार्टी अध्यक्ष केपीशर्मा ओली पार्टी को वि.सं. २०७५ जेष्ठ २ गते की अवस्था से आगे बढ़ाने के लिए तैयार हो गए हैं । बिहिबार दो नेताओं के बीच सम्पन्न भेटवार्ता संबंधी चर्चा करते हुए शुक्रबार उन्होंने ऐसा दावा किया है ।
संसद् भवन में आज शुक्रबार कोरोना वैक्सीन लगाते हुए उन्होंने पत्रकारों से कहा कि अध्यक्ष ओली जी अपनी बटम लाइन में आगे बढ़ने के लिए तैयार हो गए हैं । उन्होंने कहा– ‘फाल्गुन २८ गते जो निर्णय हुआ है, उसको वापस कर जेष्ठ २ की अवस्था में जाने के लिए हम लोग ने कहा था । इसके लिए ओली जी सहमत हो गए हैं । पार्टी की मोडालिटी के संबंधी विचार–विमर्श होना बांकी है । इसमें कुछ स्पष्टता की आवश्यकता भी है । विचार–विमर्श के बाद ही अब हम लोग इस समस्या का हल करेंगे ।’

