Thu. Sep 3rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

दुनिया की सबसे ऊंची चोटी पर 25 बार चढ़ाई कर चुके 51 वर्षीय कामी रीता शेरपा आगे के लिए आशंकित

 

काठमांडू

दुनिया की सबसे ऊंची चोटी पर 25 बार चढ़ाई कर चुके 51 वर्षीय कामी रीता शेरपा अब आगे इस चोटी पर जा पाएंगे या नहीं इसको लेकर वो कुछ आशंकित है। ऐसा वो एक सपने की वजह से कह रहे हैं। दरअसल, उनका कहना है कि जब वो 26वीं बार अपने क्‍लाइंट के साथ पश्चिम क्‍वाम घाटी में इस चोटी पर जाने की तैयारी कर रहे थे तब उन्‍हें एक सपना आया, जिससे वो परेशान हो गए। इस सपने में क्‍या हुआ उसके बारे में वो कुछ नहीं बताते। वो बस इतना ही बताते हैं कि उन्‍हें लगता है कि देवी नहीं चाहती हैं कि वो इस बार इस चोटी पर जाएं। उन्‍होंने मीडिया को बताया कि उन्‍हें लगता है कि देवी उनसे एवरेस्‍ट पर दोबारा जाने से मना कर रही हैं और कह रही हैं कि अब बस, बहुत हो गया है। इसलिए वो रास्‍ते से ही वापस आ गए और आगे नहीं गए।

यह भी पढें   नेपाल की रसुवा बाढ़: दक्षिण कोरिया भेजेगा 44 सदस्यीय राहत एवं बचाव दल

आपको बता दें कि कामी रीता शेरपा एवरेस्‍ट पर जाने का अपना ही रिकॉर्ड तोड़कर एक नया विश्‍व रिकॉर्ड बना चुके हैं। जब उन्‍होंने 25वीं एवरेस्‍ट की चढ़ाई की थी तब उनके साथ 11 और शेरपा भी थे जिनका काम रस्सियों को ठीक करना था। अपनी अगली एवरेस्‍ट की चढ़ाई को लेकर अब वो पहले की तरह आश्‍वस्‍त नहीं हैं। बस वो यही कह रहे हैं कि शायद देवी मां की यही इच्‍छा है। हालांकि उन्‍होंने ये भी कहा कि सब कुछ ठीक रहा तो वो अगले साल एवरेस्‍ट की चढ़ाई करेंगे। गौरतलब है कि 1953 में पहली बार न्‍यूजीलैंड के एडमंड हिलेरी ने तेनजिंग शेरपा के साथ इस चोटी को फतह किया था।

यह भी पढें   भारी बारिश से राष्ट्रीय राजमार्गों पर भारी तबाही, कई प्रमुख सड़कें पूरी तरह बंद

यहां पर आपको ये बताना जरूरी है कि शेरपा एवरेस्‍ट को किसी देवी की तरह पूजते हैं। चढ़ाई शुरू करने से पहले वो एक पूजा करते हैं, जिसमें वो देवी से पहाड़ी पर कदम रखने के लिए माफी मांगते हैं। दुनिया की इस सबसे बड़ी चोटी को फतह करने के लिए दुनियाभर से पर्वतारोही पाल का रुख करते हैं। यहां पर आने वाले पर्वतारोही नेपाल की आमदनी का सबसे बड़ा जरिया भी हैं। इन पर्वतारोहियों को एवरेस्‍ट पर जाने के लिए कई तरह की चीजों की जरूरत होती है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com