मानसून का स्वागत वृक्षारोपण कर

प्रयागराज– प्रर्यावरण संरक्षण के प्रति आज सम्पूर्ण भारतवर्ष में जागरूकता बढ़ी है न केवल शहरों में अपितु ग्रामीण क्षेत्रों में भी लोग ग्लोबल वार्मिंग एवं प्रदूषण को कम करने के लिए वृक्षारोपण, कचरा प्रबंधन, शौचालय निर्माण, स्वच्छता अभियान के प्रति व्यक्तिगत एवं संगठित प्रयास करने में अग्रणी भूमिका निभा रहे हैं। लोगों में अपने महान देश भारत को पुनः सोने की चिड़िया बनाने की भावना बलवती होने लगी है।
ऐसा ही एक उदाहरण जनपद प्रयागराज, विकासखंड होलागढ़, ग्राम मालापुर के निवासियों, मार्निंग वॉल्कर्स एसोसिएशन/पर्यावरण प्रहरी के सदस्यों ने प्रस्तुत किया। क्षितिज जी शुक्ल के जन्मदिवस के शुभ अवसर पर श्री शीतला माता मंदिर मालापुर के परिसर में औषधीय व पौष्टिक गुणों से युक्त फलों के राजा आम तथा भगवान शिव को परमप्रिय औषधीय गुणों के कोष विल्व पत्र के अनेक पौधे लगाए गए, तथा सभी ने संकल्प लिया कि पर्यावरण संरक्षण के लिए सभी शुभ अवसरों पर वृक्षारोपण आदि कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर करेंगे।
इस अवसर पर क्षितिज जी शुक्ल के साथ ब्रह्मदत्त, मनीष, अनंत, सुमित, चंद्रमणि, ध्रुव, हिमांशु, हार्दिक, श्रेया, राजू, शिवानी, अंश, तानू, डोमनही, राघवेन्द्र आदि स्वयंसेवकों ने वृक्षारोपण में भाग लिया।
सादर
मार्निंग वॉल्कर्स एसोसिएशन/प्रर्यावरण प्रहरी एवं ग्रामवास


