Thu. Apr 23rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

प्रधानमन्त्री देउवा आज ही ले रहे हैं विश्वास का मत, सभी राजनीतिक दल आन्तरिक विमर्श में

 
शेरबहादुर देउवा/फाईल तस्वीर

काठमांडू, १८ जुलाई । प्रधानमन्त्री शेरबहादुर देउवा आज ही संसद् में विश्वास का मत ले रहे हैं । इसके लिए उन्होंने संसद् सचिवालय में प्रस्ताव पंजीकृत किया है । संसद् सचिवालय स्रोत के अनुसार आज ही होनेवाला दूसरे चरण का संसद् बैठक में प्रधानमन्त्री विश्वास का मत ले रहे हैं ।
सभामुख अग्निप्रसाद सापकोटा के प्रेस सल्लाहकार श्रीधर न्यौपाने के अनुसार कानून तथा संसदीय मामिला मन्त्री ज्ञानेन्द्रबहादुर कार्की ने सभामुख मार्फत विश्वास का मत लेने के लिए प्रस्ताव पंजीकृत किया है । सर्वोच्च अदालत द्वारा आाषाढ़ २८ गते संसद् पुनस्र्थापना होने के बाद पहली बार आज प्रतिनिधिसभा बैठक आह्वान है । सर्वोच्च अदालत की परमादेश अनुसार संविधान की धारा ७६ (५) अनुसार प्रधानमन्त्री नियुक्र देउवा को ३० दिनों के भीतर विश्वास का मत लेना होगा, यह संवैधानिक प्रावधान है ।
लेकिन संसद् की प्रथम बैठक में ही उन्होंने विश्वास के लिए प्रस्ताव पेश किया है । विश्वास का मत प्राप्ति के लिए प्रस्ताव पेश होते ही संसद् में प्रतिनिधित्व करनेवाले विभिन्न राजनीतिक दल आन्तरिक विमर्श में जूट गए हैं । संसद् बैठक अपरान्ह ४ बजे के लिए तय है । विशेषतः नेकपा एमाले और जनता समाजवादी पार्टी (जसपा) में प्रधानमन्त्री नियुक्ति एवं विश्वास का मत संबंधी विषयों को लेकर विवाद है । दोनों पार्टी में नेतागण दो समूह में विभाजित हैं ।
संसद् में कूल सांसदों की संख्या २७१ है । प्रधानमन्त्री देउवा को विश्वास का मत प्राप्त करने के लिए संसद् में १३६ सांसदों का समर्थन आवश्यक है । लेकिन कांग्रेस के ६१, माओवादी केन्द्र के ४९, जसपा उपेन्द्र यादव के १७, जनमोर्चा के १ सांसद् ही आज के दिन प्रधानमन्त्री देउवा के पक्ष में दिखाई दे रहे हैं । विश्वास का मत प्राप्त करने के लिए ८ सांसदों की संख्या अपूग दिखाई दे रहे हैं । अपेक्षा है कि नेकपा एमाले से माधव कुमार नेपाल समूह से आबद्ध सांसद् भी विद्रोह कर देउवा के पक्ष में मत दे सकते हैं ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *