Sat. Jun 6th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

जीवित महारानी एलिजाबेथ का अंत्येष्टि कार्यक्रम हुआ सार्वजनिक

 

लंदन, प्रेट्र।

What Will the Monarchy Be Like for Queen Elizabeth Without Prince Philip? |  Vogue

ब्रिटेन में वयोवृद्ध महारानी एलिजाबेथ द्वितीय (95) के निधन के बाद की औपचारिकताओं के लिए प्रशासन ने जो योजना बनाई थी वह सार्वजनिक हो गई है। इसको लेकर सरकार की भारी फजीहत हो रही है। सरकार और प्रशासन को भी समझ नहीं आ रहा कि इसको लेकर वह किस तरह की सफाई दें और खेद प्रकट करें। इस पूरी योजना को आपरेशन लंदन ब्रिज नाम दिया गया है।

योजना के अनुसार ब्रिटिश साम्राज्य का सबसे लंबे समय तक नेतृत्व करने वाली महारानी को निधन के दस दिन बाद दफनाया जाएगा। इस बीच उनके पुत्र और उत्तराधिकारी प्रिंस चा‌र्ल्स ब्रिटिश साम्राज्य के चार देशों (इंग्लैंड, नार्दर्न आयरलैंड, स्काटलैंड और वेल्स) का दौरा करेंगे। तीन दिन तक महारानी का पार्थिव शरीर लंदन स्थित ब्रिटिश संसद में रखा जाएगा जहां उन्हें देश-विदेश के प्रमुख लोग श्रद्धांजलि देंगे। यहां पर देश के नागरिकों को भी आने की अनुमति होगी। इस दौरान सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त के लिए भी योजना तैयार की गई है। साथ ही लंदन में खाने-पीने के सामान की कमी न हो, इसके लिए अलग से योजना बनाई गई है।

यह भी पढें   पार्टी नेतृत्व नहीं छोड़ेंगे ओली

ब्रिटिश साम्राज्य से लाखों लोग संवेदना व्यक्त करने और अंतिम यात्रा में भाग लेने के लिए लंदन आ सकते हैं, इनमें कई हजार प्रमुख लोग होंगे। दिवंगत महारानी के लिए लंदन के सेंट पाल गिरजाघर में प्रार्थना भी बेहद खास होगी और कई खास लोग उसमें शामिल होंगे। महारानी के निधन के दिन राष्ट्रीय शोक घोषित होगा और उस दिन सार्वजनिक अवकाश भी होगा।

महारानी के निधन वाले दिन को ‘डी डे’ कहा जाएगा और अंतिम संस्कार की तैयारियों से जुड़ी गतिविधियों को आपरेशन लंदन ब्रिज कहा जाएगा। इस योजना की जानकारी अमेरिका की पत्रिका पोलिटिको को मिली है। लेकिन महारानी के आधिकारिक आवास बकिंघम पैलेस ने इस तरह की किसी योजना से इनकार किया है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *