Fri. Jun 5th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

आज का पंचांग:-* *आज दिनांक:-* *29 अक्टूबर 2021 शुक्रवार* शुभसंवत् :-2078

 

*नक्षत्रयोगशशिसूर्यनित्यम्,*
*तिथिवारलग्नं दिवसं नमामि।*
*आचार्यराधाकांतकृतं वै*
*करोतुपंचांगमिदं सुप्रभातम्।।*
🌺🌸🌺🌸🌺
*त्वं लक्ष्मी: विष्णु लोकेषु कैलाशे पार्वती तथा।*
*सरस्वती ब्रह्म लोके चेन्द्राणी शक्र पूजिता।।*
🙏🙏🙏🙏

*आज का पंचांग:-*
*आज दिनांक:-*
*29 अक्टूबर 2021 शुक्रवार*
शुभसंवत् :-2078
शाके:-1943
याम्यायन सौम्य गोल:
ऋतु:- शरद
माह:- कार्तिक
पक्ष:- कृष्ण
तिथि:- अष्टमी प्रातः 9:20 तक उपरांत नवमी,
नक्षत्र :- पुष्य प्रातः 8:15 तक, उपरांत श्लेषा,
योग:- शुभ रात्रि 11:41 तक, उपरांत शुक्ल,
कारण:- कौलव,
सूर्योदय :-प्रातः 06:26
सूर्यास्त :- संध्या 05:34
सूर्य :- *स्वाती नक्षत्रे तुला राशौ रवि*
चंद्रमा :- *कर्क राशौ चन्द्रः*
*आज का राहूकाल*
दिन में :-10:30 बजे से 12:00 बजे तक
*अभिजीत मुहूर्त:—*
दोपहर 11:36 से 12:24 तक।
*आज अभिजीत मुहूर्त 12 बजे के बाद से मात्र 24 मिनट ही मिल रहा है।*
कोई भी नया और शुभ कार्य जिस कार्य से चिरकाल तक लाभ लेना हो ऐसे प्रत्येक कार्य को अभिजीत मुहूर्त में प्रारंभ करना चाहिए यह अभिजीत मुहूर्त सभी कार्यों के लिए शुभ होता है। वहीं राहुकाल में कोई भी शुभकार्य प्रारंभ नही करना चाहिए।
*दिशाशूलः-*
आज के दिन पश्चिम दिशा की यात्रा नहीं करना चाहिए यदि यात्रा करना ज्यादा आवश्यक हो तो जौ के दानें का भक्षण और घी का चंदन लगा कर प्रस्थान करें।
*आज का पर्व त्यौहार,मुहूर्त व खास:-*
*आज श्री राधाष्टमी, मथुरा में श्री राधा कुंड में स्नान एवं उत्तम दाम्पत्य सुख प्राप्ति के लिए-*
*1- ॐ ह्नीं राधिकायै नम:।*
*2- ॐ ह्नीं श्रीराधायै स्‍वाहा।*

यह भी पढें   वीरगंज महानगरपालिका के मेयर राजेशमान सिंह गिरफ्तार

*इस मंत्र का जप करना सबके लिए अखंड सुख सौभाग्य आयु, आरोग्यता, विद्या बुद्धि, सन्तति सन्तान दायक एवं सबके सभी मनोकामनाओं के पूर्ति के लिए विशेष लाभकारी होगा।*

*🌹दैनिक राशिफल🌹*
*देशे ग्रामे गृहे युद्धे सेवायां व्यवहारके।*
*नामराशेः प्रधानत्वं जन्मराशिं न चिन्तयेत्।।*
*विवाहे सर्वमाङ्गल्ये यात्रायां ग्रहगोचरे।*
*जन्मराशेः प्रधानत्वं नामराशिं न चिन्तयेत।।*

*🌺आज का दैनिक राशि फल🌸*

🐏मेष
आज अपनी सेहत का ध्यान रखें। दिन के उत्तरार्ध में कार्य से संबंधित यात्रा नए अवसरों को खोलेगी। दोस्त और परिवार की तरफ से आपको पूरा सहयोग मिलेगा।आज आपको कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन अंततः चीजें आपके पक्ष में होंगी।

🐂वृष
पुरानी टेंशन खत्म होगी। आपकी सक्रियता का स्तर बढ़ सकता है। समाज व परिवार दोनों क्षेत्रों के कामकाज पूरे हो सकते हैं। दिमाग में कई तरह के आइडिया भी आ सकते हैं। इनकम और खर्चो के मामलों पर आपको ध्यान देना होगा।

👫🏻मिथुन
आज आपके रूके हुए काम पूरे हो सकते हैं। समाज में आपका मान सम्मान बढ़ेगा। ऑफिस में आज सभी काम बहुत आसानी से पूरे हो सकते हैं। आज किसी काम में आपको दोस्तों का सहयोग मिल सकता है।

यह भी पढें   छात्रवृत्ति चयन परीक्षा में १४,०५७ छात्र उत्तीर्ण

🦀कर्क
आज शादी के लिए प्रस्ताव मिल सकता है। जमीन जायदाद बेचने में भी आपको अच्छा मुनाफा होता दिखाई देगा। आज के दिन आप काम को अलग रखकर थोड़ा आराम करें और कुछ ऐसा करें जिसमें आपकी दिलचस्पी हो।

🐅सिंह
आज अपने स्वास्थ्य के प्रति बेहद सतर्क रहें। विदेश यात्रा के लिए यह समय बहुत अनुकूल नहीं है। यदि लंबे समय से ऋण के लिए परेशान हैं तो जल्द ही वह आपको मिल सकता है। संतान से विशेष कर पुत्र के कारण कुछ मानसिक परेशानी पैदा हो सकती है।

👰🏼कन्या
आज ऑफिस या बिजनेस में नई पहल करने का समय है। अपने कामकाज में नया प्रयोग करने में आप सफल हो सकते हैं। दिन आपके लिए ठीक है। आज आप जो भी सोचेंगे, उसमें सफलता मिल सकती है।

⚖️तुला
आज किसी को कोई बात समझाने में आपसे चूक हो सकती है स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। आपको किसी व्यक्ति की अच्छाई पर शक हो सकता है। ऑफिस में किसी व्यक्ति से आपकी अनबन की संभावना है।

🦂वृश्चिक
व्यापार और आय में वृद्धि होगी। मित्रों से लाभ होगा। छोटे भाई-बहनों और दोस्तों पर आप पैसा खर्च कर सकते हैं। भाग्य आपके साथ है और सफलता आपके कदम चूमेगी।

यह भी पढें   रास्वपा सभापति रवि लामिछाने आज से पाँच दिवसीय भारत दौरे पर

🏹धनु
आज आपकी लोकप्रियता में वृद्धि संभव है। आपकी आमदनी बढ़ेगी और आपको आर्थिक लाभ प्राप्त करने के नवीन रास्ते रास्ते भी मिलेंगे। व्यावसायिक रूप से चीजें सुचारू रहेंगी और आपकी अच्छी प्रगति प्राप्त होगी। लेकिन आज आपको अपने या पिता के स्वास्थ्य की स्थिति चिंता का विषय हो सकती है।

🐊मकर
आज कोई महत्वपूर्ण काम कर सकते हैं। जो आपको बड़ा फायदा देने वाला रहेगा। किसी पुराने काम को निपटाने के बाद आपको फायदा मिलेगा। जो लोग अविवाहित हैं उनके लिए दिन अच्छा रहेगा।

🍯कुंभ
आज लोगों की बातों को ध्यान से सुनने से आपको ही फायदा होगा। कामकाज में मन लगाने से आप कारोबार में आगे बढ़ेंगे। ऑफिस में सीनियर्स आपके काम की तारीफ करेंगे। जिससे आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी।

🐟मीन
आज का दिन निवेश करने के लिए अच्छा नहीं है। आपका जीवनसाथी आपकी परेशानियों को कम करने में सहायता करेगा। कोई बड़ी योजनाओं और विचारों के जरिए आपका ध्यान आकर्षित कर सकता है। जिससे आपके चेहरे पर स्माइल बनी रहेगी।

🙏आपका दिन मंगलमय हो🙏

*✍🏻 ज्योतिषाचार्य आचार्य राधाकान्त शास्त्री*
*व्हाट्सएप नं.- 9934428775*

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *