राजेन्द्र राई 1 नम्बर प्रदेश का मुख्यमंत्री नियुक्त, जयराम यादव बने मंत्री

माला मिश्रा बिराटनगर । नेकपा एकीकृत समाजवादी पार्टी का नेता राजेन्द्र राई 1 नंबर प्रदेश का मुख्यमंत्री पद पर नियुक्त हुए है । प्रदेश प्रमुख सोमनाथ अधिकारी प्यासी श्री राई को मुख्यमंत्री पद पर नियुक्त किया है । सोमवार को प्रदेश प्रमुख के द्वारा सरकार गठन का आह्वान होते ही 49 सांसद का हस्ताक्षर के साथ श्री राई प्रदेश प्रमुख से मिले और उन्हें मुख्यमंत्री नियुक्त किया गया । सोमवार को प्रदेश सभा को संबोधित कर मुख्यमंत्री भीमप्रसाद आचार्य में इस्तफा दिया था ।
बता दे कि नेकपा एकीकृत समाजवादी पार्टी का नेता श्री राई को नेपाली कांग्रेस का 21 , नेकपा माओबादी केंद्र का 14 तथा जनता समाजवादी पार्टी का 3 तथा संघीय लोकतांत्रिक राष्ट्रीय मंच का 1 सांसद का समर्थन मिला है । प्रदेश प्रमुख ने नव नियुक्त मुख्यमंत्री श्री राई के अलावा चार मंत्री व एक राज्यमंत्री को शपथ दिलाया गया ।
मुख्यमंत्री पांच सदस्यीय मंत्रिपरिषद गठन किया गया है जिसमे केदार कार्की को आंतरिक मामला तथा कानून मंत्री , जयराम यादव को सामाजिक विकास मंत्रालय के अलावा हिमाल कार्की , इन्द्र बहादुर आंगवो, बिष्णु माया तुम्बादांफे को मंत्री बनाया गया है । मुख्यमंत्री बनने के बाद पत्रकारों से बातचीत में कहा जल्द ही प्रदेश का नामकरण किया जाएगा ।


