विशिष्ट श्रेणी में पदोन्नति पर पुस्तकालय प्रमुख पूणर्लाल श्रेष्ठ को कर्मचारियों ने दी शुभकामनाएं
अंशु झा,८नोभेम्बर, काठमांडू । विशिष्ट श्रेणी में पदोन्नति होने पर पुस्तकालय प्रमुख पूणर्लाल श्रेष्ठ को आज पुस्तकालय में सह लाइब्रेरियन इन्दिरा घिमिरे, अधिकृत विजय शर्मा, अधिकृत कमल कायस्थ के साथ -साथ पुस्तकालय के सम्पूणर् कर्मचारियों ने उन्हें ढेर सारी शुभकामनाएं दी है ।
पुस्तकालय प्रमुख पूणर्लाल श्रेष्ठ २०७७,०१, २२ गते को प्रमुख पद पर पदासिन हुए । उनके सहज, सरल व सफल कार्यकाल को सराहते हुए त्रिभुवन सेवा आयोग के सिफारिश में २०७८, ०७, १७ गते को उन्हें विशिष्ट श्रेणी पद से नवाजा गया है । इसी खुशी के अवसर पर पुस्तकालय में सभी कर्मचारियों ने प्रमुख श्रेष्ठ को खादा, माला, अबीर और फूल के गुच्छा से उनके सफल कार्यकाल तथा सुस्वास्थ्य की कामना करते हुए बधाइयां दिया है ।
उक्त अवसर पर प्रमुख श्रेष्ठ ने भावूक होते हुए कर्मचारियों से कहा कि आप सभी का यह स्नेह हमें हमेशा उत्साह बढाता है । उन्होंने कहा कि हम सभी को पुस्तकालय प्रति विशेष रुप से समर्पित होना चाहिए । प्रमुख श्रेष्ठ ने यह भी कहा कि कदम -कदम बढते रहने से एक दिन हम मंजिल तक अवश्य पहुच जाते हैं । उनका कहना है कि हमें अपना काम तत्पर्यता करते रहना चाहिए ।


