Tue. Aug 18th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

कक्षा १२ में अध्ययनरत विद्यार्थी ने निर्माण किया विद्यूतीय मोटरसाइकिल

 

बुटवल, २३ नवम्बर । बुटवल देवीनगर स्थित नवीन औद्योगिक मावि में कक्षा १२ (सिभिल ओभरसियर) में अध्यनरत सागर पोखरेल ने विद्यूतीय मोरटसाइकिल निर्माण किया है । उन्होंने कन्ट्रोलर म्यानेजमेन्ट सिस्टम से चलनेवाला विद्यूतीय मोटरसाइकिल निर्माण कर प्रदर्शन किया । उनका कहना है कि ४८ भोल्ट की लिड एसिड व्याट्री और ७५० वाट की मोटर की सहायता से मोटरसाइकिल चलती है । उनका यह भी कहना है कि यह मोटरसाइकिल प्रतिघंटा ४५ से ५० किलोमिटर स्पिड में कूद सकती है ।
निर्माणकर्ता पोखरेल ने कहा कि एक बार फूल चार्ज करने के बाद १०० किलोमिटर तक चलने की क्षमता इसकी है । लगभग एक साल लगाकर १ लाख रुपयों की लागत में उन्होंने यह मोटरसाइकिल तैयार की है । मोटरसाइकिल में बैक गियर के साथ कूल तीन प्रकार का ब्रेक सिस्टम है । मोटरसाइकिल में जडित ईब्रेक दुर्घटना से बचाने के लिए उपयोगी है । पोखरेल ने कहा है कि राज्य की संबंधित निकायों से अगर सहयोग मिलती है तो इसको व्यवसायिक उत्पादन के लिए भी वह तैयार हैं ।
इसीतरह विद्यूतीय मोटरसाइकिल निर्माण कर नवीन काम करनेवाले पोखरेल को नवीन औद्योगिक मावि ने सम्मान किया है । सोमबार एक विशेष कार्यक्रम के बीच ५० हजार नगद रुपयों के साथ उनको विद्यालय ने सम्मान किया । उक्त अवसर में पोखरेल ने शिक्षक, विद्यार्थी एवं अभिभावकों के बीच नव निर्मित मोटरसाइकिल को संचालन कर दिखाया था ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com