Sun. May 3rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

आज का पंचांग:-आज दिनांक 11 दिसबर 2021 शनिवार शुभसंवत् 2078

 

*नक्षत्रयोगशशिसूर्यनित्यम्,*
*तिथिवारलग्नं दिवसं नमामि।*
*आचार्यराधाकांतकृतं वै*
*करोतुपंचांगमिदं सुप्रभातम्।।*
🌺🌺🌺🌺🌺
*वाराही नारसिंही च कौमारी वैष्णवी तथा।*
*त्वमापः सर्वलोकेषु ज्योतिस्त्वं ज्योतिरूपिणी।।*
🙏🙏🙏🙏

*आज का पंचांग:-* *आज दिनांक 11 दिसबर 2021 शनिवार*
शुभसंवत् :- 2078
शाके:-1943
याम्यायन याम्य गोल:
ऋतु:- हेमंत
माह:- मार्गशीर्ष (अगहन)
पक्ष:- शुक्ल
तिथि:- अष्टमी रात्रि 12:05 तक उपरांत नवमी,
नक्षत्र :- पूर्वाभाद्रपद रात्रि 3:36 तक उपरांत उत्तराभाद्रपद,
योग:- वज्र दिन में 12:32 तक उपरांत सिद्धि,
कारण:- भद्रा,
सूर्योदय :-प्रातः 06:46
सूर्यास्त : संध्या 05:14
सूर्य :- *ज्येष्ठा नक्षत्रे वृश्चिक राशौ रवि*
चंद्रमा :- *रात्रौ 9:24 यावत कुम्भ राशौ उपरांत मीन राशौ चन्द्रः*
*आज का राहूकाल*
प्रातः 9:00 बजे से 10:30 बजे तक
*अभिजीत मुहूर्त:—*
दोपहर 11:35 से 12:38तक।
भारतीय ज्योतिष के अनुसार
कोई भी नया और शुभ कार्य जिस कार्य से चिरकाल तक लाभ लेना हो ऐसे प्रत्येक कार्य को अभिजीत मुहूर्त में प्रारंभ करना चाहिए यह अभिजीत मुहूर्त सभी कार्यों के लिए शुभ होता है। वहीं राहुकाल में कोई भी शुभकार्य प्रारंभ नही करना चाहिए।
*दिशाशूलः-*
आज के दिन पूरब दिशा की यात्रा नहीं करना चाहिए यदि यात्रा करना ज्यादा आवश्यक हो तो अदरख और तिल खा कर प्रस्थान करें।
*आज का पर्व त्यौहार,मुहूर्त व खास :-*
*आज पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र में कल होने वाले महारविवार व्रत का नहाय खाय किया जाएगा।*
आज सूर्य पुत्र शनि के पूजन अभिषेक के बाद महारविवार व्रत की तैयारी की जाएगी और कल उत्तराभाद्रपद में महारविवार व्रत किया जाएगा।
साथ ही आज शनिदेव कि विशेष पूजन एवं तैल्याभिषेक पूजन दशरथ कृत शनि स्तोत्र, सुंदरकांड, हनुमान चालीसा, बजरंग बाण पाठ, आदित्य हृदय स्तोत्र, संकटनाशक गणेश स्तोत्र एवं गणेश अथर्वशीर्ष एवं विष्णुसहस्रनाम का पाठ सबके लिए आवश्यक एवं लाभदायक होगा।*

यह भी पढें   एलपी गैस की कीमत में वृद्धि, पेट्रॉल और डीजल की कीमत में कमी

*🌹दैनिक राशिफल 🌹*
*देशे ग्रामे गृहे युद्धे सेवायां व्यवहारके।*
*नामराशेः प्रधानत्वं जन्मराशिं न चिन्तयेत्।।*
*विवाहे सर्वमाङ्गल्ये यात्रायां ग्रहगोचरे।*
*जन्मराशेः प्रधानत्वं नामराशिं न चिन्तयेत।।*

*🌺आज का दैनिक राशि फल:-🌺*

🐏मेष
आज का दिन आपके के लिए खास है। आज व्यवसायिक तथ्यों को गहराई से समझने का प्रयास करेंगे। बातचीत में क्रोध से बचना चाहिए। ज्यादा प्रतिक्रिया देने के बजाय कामकाज से संबंधित भविष्य की प्लानिंग पर ध्यान केंद्रित करें, तो बहुत अच्छा रहेगा। धन संबंधित मामलों में दिन अनुकूल रहेगा। भविष्य के लिए धन संचित कर पाएंगे।

🐂वृष
आज व्यवसायिक स्तर पर लोगों से कम जुड़ पाएंगे। बातचीत का ज्यादा मन नहीं करेगा, व्यवहार में अकड़ रहेगी। सहकर्मियों के साथ तनाव की स्थितियां उत्पन्न ना हो इस बात का ध्यान रखें। आर्थिक दृष्टि से समय अनुकूल रहेगा। स्वयं के ऊपर धन खर्च होने की संभावना है। कार्य की प्रगति रहेगी।

👫मिथुन
आपके के अपने अधिकारियों के साथ मतभेद रह सकते हैं, इसलिए वाद विवाद में पड़ने से बचना चाहिए। विशेष मौकों पर बहादुरी के प्रदर्शन से अपना नाम बनाने में सफल रहेंगे। जल्दबाजी से बचें, धैर्य और मेहनत ही सफलता की कुंजी है। आर्थिक दृष्टि से आय से खर्चे बहुत अधिक हो सकते है। खर्च पर नियंत्रण रखें।

🦀कर्क
अपनी इच्छाओं की पूर्ति के लिए बहुत ज्यादा मेहनत करने की जरूरत रहेगी। आपका रूखा व्यवहार दूसरों को आहत कर सकता है। तकनीकी कार्यों में सफलता मिलेगी। महत्वपूर्ण मीटिंग में शामिल होने के अवसर प्राप्त होंगे। जहां आपकी प्रस्तुति प्रभावशाली रहेगी। आर्थिक दृष्टि से यह दिन अच्छा रहेगा।

यह भी पढें   राष्ट्रपति पौडेल द्वारा एक और अध्यादेश जारी

🐅सिंह
आपको आगे बढ़ने के लिए पुरानी गलतियों से सीख लेकर दोबारा प्रयास करने की जरूरत रहेगी। कार्यक्षेत्र में नई उपलब्धियां पाने और लक्ष्य प्राप्ति के सपने मेहनत से साकार होंगे। नवीन वस्तु या इलेक्ट्रॉनिक उत्पाद की खरीद पर धन खर्च होने की संभावना है। आर्थिक रूप से दिन अच्छा रहेगा।

🧕कन्या
आप अपने रचनात्मक कार्यों के द्वारा मुश्किल काम को भी आसानी से पूरा कर लेंगे। निकट जनों से मामूली बात पर कहासुनी होने की वजह से अशांति हो सकती है। जीवन में प्रगति के लिए एक्टिव होकर कार्य करना बहुत जरूरी है। अपने पुराने फैसलों को क्रियान्वित करने का दिन है। आर्थिक दृष्टि से समय अनुकूल रहेगा।

⚖️तुला
आप के अधिकतर भागदौड़ के काम दिन के प्रथम प्रहर तक आते-आते पूरे हो जाएंगे, जिससे मन में सुकून रहेगा। कार्यक्षेत्र में अपना वर्चस्व बनाए रखने के लिए व्यवहार में लचीलापन लाना बहुत जरूरी है। समय के अनुरूप फैसला करें। आर्थिक दृश्य से दिन अच्छा रहेगा। मनमाफिक परिणाम प्राप्त होंगे।

🦂वृश्चिक
आप को सकारात्मक विचारों को अपनाना चाहिए। पॉजिटिविटी कार्यक्षमता बढ़ाने में सहायक बनेगी। नकारात्मक पहलुओं पर विश्लेषण कर अपनी कमियां दूर करने का प्रयास करें। व्यापारियों के कठोर व्यवहार की वजह से मुख्य कर्मचारी कामकाज को छोड़कर जा सकते हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, रुका हुआ पैसा प्राप्त होगा।

🏹धनु
आपके के इंटेंशन शुद्ध होने की वजह से सारी प्रकृति उन्हें सहयोग करती हुई नजर आएगी। जो काम बहुत मुश्किल नजर आ रहे थे, वह भी सुगमता से पूरे हो जाएंगे। ऑफिस के साथ-साथ कार्यालय के बाहर की गतिविधियों को भी ज्यादा टालना अच्छा नहीं है। आर्थिक मामलों में दिन सामान्य रहेगा और सफलता प्राप्‍त होगी।

यह भी पढें   नेपाल सरकार के अधीन अनेक महत्वपूर्ण संस्थानों में नियुक्तियाँ: कानूनी प्रावधानों की विस्तृत सूची

🐊मकर
आपकी की मुलाकात आज किसी ऐसे व्यक्ति से होगी, जो कामकाज के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण सिद्ध हो सकते हैं। जिम्मेदारियों को बांट कर अपने ऊपर के बोझ को हल्का करने का प्रयास करें, ताकि आपकी पर्सनैलिटी में निखार आ सके। अपनी भावनाओं को लेकर जागरूक रहें, भावुकता में दिया हुआ वचन आज आपका नुकसान करा सकता है।

🍯कुंभ
आप अपनी नवीन कार्यों की योजनाओं को अमलीजामा पहनाने में सफल रहेंगे। अपने निकटजनों का मधुर व सहयोगात्मक व्यवहार आपकी कार्य क्षमता को निखारने में सहायक बनेगा। किसी पर भी अत्यधिक विश्वास करना आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है। आर्थिक मामलों में हाथ तंग रहेगा, लेकिन पैसों की वजह से आपके कोई कार्य रुकेंगे भी नहीं। आगे बढ़कर अपने कार्यों को पूरा करेंगे।

🐟मीन
आप में आत्म विश्लेषण की प्रवृत्ति बढ़ेगी। नई चीजों को सीखने के प्रति आपकी लालसा आपके व्यक्तित्व में निखार लाएगी। कामकाज की रूपरेखा बनाकर स्वयं को साबित करने का प्रयास करेंगे। आर्थिक मामलों में दिन अच्छा रहेगा। योजनाओं को जांच परख कर धन का निवेश करें।

🙏आपका दिन मंगलमय हो🙏

आलेख:—
*✍️ ज्योतिषाचार्य आचार्य राधाकान्त शास्त्री*
*संपर्क :- 9934428775*

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *