Sun. Aug 30th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

आज का पंचांग आज दिनांक 18 जनवरी 2022 मंगलवार शुभसंवत् 2078

 

*नक्षत्रयोगशशिसूर्यनित्यम्,*
*तिथिवारलग्नं दिवसं नमामि।*
*आचार्यराधाकांतकृतं वै*
*करोतुपंचांगमिदं सुप्रभातम्।।*
🌺🌸🌺🌸🌺
*ॐ नमो हनुमते रुद्रावताराय सर्वशत्रु सहांरणाय सर्वरोग विनाशनाय सर्व जन वशीकरणाय रामदूताय स्वाहा।।*
*ॐ नमो भगवते आन्जनेयाये महा बलाये स्वाहा।।*
🙏🙏🙏🙏

*आज का पंचांग:-आज दिनांक 18 जनवरी 2022 मंगलवार*

शुभसंवत् :- 2078
शाके:-1943
उत्तरायण याम्यगोल:
ऋतु:- *शिशिर*
माह:- माघ
पक्ष:- कृष्ण
तिथि:- *प्रतिपदा रात्रि शेष 5:56 तक उपरांत द्वितीया*
नक्षत्र :- पुष्य रात्रि शेष 6:10 तक उपरांत श्लेषा,
योग:- विष्कुम्भ दिन में 4:07 तक उपरांत प्रीति,
कारण:- बालव,
सूर्योदय :-प्रातः 06:41
सूर्यास्त : संध्या 05:19,
सूर्य :- *उत्तराषाढ़ नक्षत्रे मकर राशौ रवि*
चंद्रमा :- *कर्क राशौ चन्द्रः*

*आज का राहूकाल*
दोपहर:-03:00 बजे से -04:30 बजे तक
*अभिजीत मुहूर्त:-*
पूर्वाह्न 11:32 से मध्याह्न 12:34 तक।
कोई भी नया और शुभ कार्य जिस कार्य से चिरकाल तक लाभ लेना हो ऐसे प्रत्येक कार्य को अभिजीत मुहूर्त में प्रारंभ करना चाहिए यह अभिजीत मुहूर्त सभी कार्यों के लिए शुभ होता है। वहीं राहुकाल में कोई भी शुभकार्य प्रारंभ नही करना चाहिए।
*दिशाशूलः-*
आज के दिन उत्तर दिशा की यात्रा नहीं करना चाहिए यदि यात्रा करना ज्यादा आवश्यक हो तो गुड़ खाएं एवं मिट्टी का चंदन लगा कर प्रस्थान करें।
*आज का पर्व त्यौहार,मुहूर्त व खास:-*
*आज माघ मासारम्भ: प्रयाग में स्नान दान की तैयारी आरम्भ हो जाएगी । आज से माघ व्रत, देवार्चन अभिषेक अनुष्ठान एवं श्री हरि विष्णु का पूजन कर ॐ नमो भगवते वासुदेवाय!! मन्त्र का जप एवं गीता तथा विष्णुसहस्त्रनाम का पाठ करना जीवन एवं गृह परिवार में सुख शांति समृद्धि एवं ऋण मुक्त के लिए विशेष लाभकारी रहेगा।*
साथ ही आज *मंगलवार व्रत करना एवं श्री हनुमान जी का पूजन पाठ सबके लिए कल्याण प्रद होगा।*

यह भी पढें   भारत ने भेजी चौथी राहत खेप,डीएनए विश्लेषण फॉरेंसिक विशेषज्ञों की टीम और आवश्यक फॉरेंसिक उपकरण शामिल

*🌹दैनिक राशिफल🌹*
*देशे ग्रामे गृहे युद्धे सेवायां व्यवहारके।*
*नामराशेः प्रधानत्वं जन्मराशिं न चिन्तयेत्।।*
*विवाहे सर्वमाङ्गल्ये यात्रायां ग्रहगोचरे।*
*जन्मराशेः प्रधानत्वं नामराशिं न चिन्तयेत।।*

*🌺आज का दैनिक राशि फल🌺*

🐏मेष:-
मेष राशि के जातकों के लिए दिन का प्रथम प्रहर थोड़ा संघर्ष भरा रह सकता है, अतः संयम बनाए रखें। दोपहर से आपके सभी काम बनते जाएंगे। अपने टैलंट को दिखाने का अवसर प्राप्त होगा। जिसे आपके उच्च अधिकारी पसंद करेंगे। पैसों के मोलभाव के लिए भी समय उपयुक्त रहेगा। धन को संचित कर भविष्य को सुरक्षित कर पाएंगे।

🐂 वृषभ:-
वृष राशि के जातक अत्यधिक ऊर्जा के साथ अपने दिन की शुरुआत करेंगे। दोपहर के बाद महंगी वस्तु पर मौज-मस्ती के लिए धन खर्च करेंगे। इसलिए बेहतर है अगर आप अपने लोन के रीपेमेंट पर पैसा खर्च कर दें, ताकि भविष्य सुरक्षित रहें। अनियमित खानपान सेहत से जुड़े खर्चे करा सकता है।

👫 मिथुन:-
मिथुन राशि के जातक अपने कार्य क्षेत्र में आकर्षण का केंद्र बिंदु बने रहेंगे। आपके कार्य से आपकी विशिष्ट पहचान बनेगी। नए विदेशी संबंध बनने से मन में हर्ष रहेगा। कमाई के लिए दिन अच्छा है। सामाजिक रिश्तों को बेहतर बनाने के लिए धन खर्च करेंगे। जो भविष्य में धन प्रदायक बनेंगे।

🦀 कर्क:-
कर्क राशि के जातकों के लिए बेहतरीन दिन है। परिवार और कामकाज के बीच में संतुलन बनाने में कामयाब रहेंगे। धन का प्रवाह सतत गति से चलता रहेगा। घर की मरम्मत से संबंधित गतिविधियों पर धन खर्च हो सकता है। पुराना रुका हुआ पैसा मिलने की संभावना है।

यह भी पढें   एकबार फिर सबसे पहले मित्र राष्ट्र भारत ने सहायता का हाथ बढाया

🐅 सिंह:-
सिंह राशि के जातकों के लिए बेहतरीन दिन रहेगा। लंबी यात्रा तरक्की के नए द्वार खोलेगी। कार्यक्षेत्र के अनुभवी व्यक्तियों की प्रेरणा से मुश्किल कामों को भी पूरा कर पाएंगे। नई शुरुआत लाभ प्रदायक बनेगी। धन संपत्ति के मामले में थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है। जुगत लगाकर स्वयं धन खर्च करने से बचेंगे और दूसरों से धन खर्च करवाना चाहेंगे।

🧕 कन्या:-
कन्या राशि के जातकों को मिश्रित फल देने वाला समय रहेगा। लॉटरी, शेयर मार्केट, सट्टे आदि से आज आपको बचना चाहिए। भाग्य आपका साथ नहीं देगा। लंबी अवधि की योजनाओं में सोच समझकर निवेश करें। काम करते समय सतर्क रहें, विरोधी आपका नाम खराब करने का पूरा प्रयास कर सकते हैं।

⚖️ तुला :-
तुला राशि के व्यावसायियों के लिए बहुत अच्छा दिन रहेगा। दिन की शुरुआत में जो काम मुश्किल लग रहे थे, वह आसानी से होते जाएंगे। आपकी बातें प्रभावी रहेंगी। पुराने खराब रिश्तो को बेहतर बनाने के लिए भी आज का दिन बहुत अनुकूल रहेगा। नए अनुबंध साइन होंगे। कमाई के लिए दिन बहुत अच्छा रहेगा।

🦂 वृश्चिक:-
वृश्चिक राशि के जातक अपने उच्च अधिकारियों के साथ डिप्लोमेटिक व्यवहार के द्वारा उनका फेवर पाने में कामयाब रहेंगे। आपके शत्रु आप को नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं, इसलिए सतर्क रहे। खान-पान पर विशेष ध्यान देना चाहिए, सेहत से जुड़ी समस्याएं आपके खर्चे करा सकती हैं कमाई के लिए दिन अच्छा है।

यह भी पढें   नेपाल सरकार ने बदला फैसला, अब विदेशी खोज एवं बचाव दलों को दी अनुमति, भारत से 11 सदस्यीय टीम

🏹 धनु:-
धनु राशि के जातकों के लिए दिन बहुत अच्छा है। कलात्मक अभिव्यक्ति में वृद्धि होगी। योजना के अनुरूप कार्य पूरा होने से मन में हर्ष रहेगा। धन प्राप्ति के लिए दिन बहुत अनुकूल है। रुका हुआ पैसा मिलने से प्रसन्नता रहेगी।

🐊 मकर:-
मकर राशि के जातकों के लिए दिन बहुत अच्छा रहेगा। सभी काम पूरा करने में पारिवारिक सहयोग मिलेगा। बच्चे आपके कैरियर में एचीवमेंट दिलाने में सहायक बनेंगे। ऑफिस का माहौल आरामदायक बनाने के लिए धन खर्च करेंगे। कोई नया वाहन भी खरीदने का योग बनता है। कमाई अच्छी होगी।

🍯 कुंभ:-
कुंभ राशि के जातक सभी कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। आपके प्रयास आपको सफलता दिलाने में बहुत सहायक बनेंगे। एक से ज्यादा काम आज आप पूरा करने का प्रयास करेंगे। शब्दों में नरमी लाएंगे तो काम आसानी से पूरे होते जाएंगे। दिन बहुत अच्छा है। लाभ की संभावनाएं अच्छी बनी हुई है।

🐟मीन:-
मीन राशि के जातकों का सारा ध्यान फाइनैंश‍ियल प्लानिंग की तरह रहेगा। रुका हुआ पैसा कैसे निकालना है और उसको किस तरह से निवेश करना है। इस सबके लिए एक्सपर्ट की मदद लेने का प्रयास करेंगे। सैलरी से संबंधित मामलों में मोलभाव लाभदायक रहेगा।
*“हे तिथि स्वामी, नक्षत्र स्वामी, योग स्वामी, दिन स्वामी आप पंचांग का पाठन करने वालों पर अपनी कृपा दृष्टि बनाये रखना।”*
आभार:—
*हरि ॐ गुरुदेव..!*

ज्योतिषाचार्य आचार्य राधाकान्त शास्त्री*
*व्हाट्सएप नं.- 9934428775*

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com