Tue. Aug 18th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

अधूरी मधेश मान्य नहीं, समग्र मधेश प्रदेश का संकल्प प्रस्ताव लाने की मांग

 

जनकपुरधाम, जनक चौक । मधेश जनबिद्रोह 2063 द्वारा 16वीं बलिदान दिवस मनाई जा रही है । इस अवसर पर शहीदों के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की गई। आज ही के दिन लहान में रमेश महतो ने अपना जीवन बलिदान दिया था।

इस अवसर पर सम्पूर्ण  मधेश व 24 जिले  को समग्र मधेश प्रदेश बनाने का संकल्प प्रस्ताव लाने की मांग मधेशी नेतागण कर रहें हैं। इसकी जानकारी देते हुए मधेसी नेता तथा हिंदी अभियानी रमन पांडे ने कहा कि अधूरी मधेश मान्य  हमे नही है । मधेश प्रदेश के लिए सदन में भित्री मधेश सहित के समग्र मधेश हेतु अबिलम्ब संकल्प प्रस्ताव लाकर सहीद रमेश महतो को समर्पित करे । संकल्प करना ही  होगा संकल्प नही तो बिरोध जारी रहेगी । श्री पांडे ने कहा कि धोती को रुमाल बनने नही दूंगा ।

यह भी पढें   काठमांडू स्थित भारतीय दूतावास में स्वतंत्रता दिवस 2026 का समारोह

समारोह की अध्यक्षता मधेश जन बिद्रोह 2063 के सयोजक संजय ठाकुर ने किया,  तो प्रमुख अतिथि थे लो स पा नेता हिंदी भाषा अभियानि – रमन पाण्डेय, वक्ताओं में इन्द्र कुमार मधेशानंद, दीपक झा,रामजी राय, मुरलीमनोहर मिश्र, डा अरुण झा मधेशी, महाशंकर ठाकुर, बाबा सूर्यनाराययान महतो ने अपना अपना विचार प्रगट किया।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com