Thu. Jun 4th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

आज से सार्वजनिक स्थलों में खोप कार्ड अनिवार्य

 

काठमांडू, २१ जनवरी । आज से काठमांडू घांटी में सार्वजनिक स्थलों में खोप कार्ड अनिवार्य किया गया है । जिला प्रशासन कार्यालय काठमांडू ने कहा है कि सभी सरकारी कार्यालय, होटल, रेष्टुरेण्ट, सिनेमा हल, रंगशाला, हवाई यात्रा, पार्क आदि में प्रवेश करते वक्त खोप कार्ड दिखाना अनिवार्य है । कार्ड को भौतिक रुप में लेकर चलना जरुरी नहीं है, मोबाइल में फोटो दिखाने से भी होगा ।
जिला प्रशासन कार्यालय द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि सभी निकायों में खोप कार्ड दिखाकर ही आगन्तुकों को प्रवश दिया जाए । कोरोना वायरस संक्रमण नियन्त्रण तथा रोकथाम को लक्षित करते हुए प्रशासन ने ऐसी आदेश जारी की है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *