Wed. Sep 23rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नेपाल-भारत चलने वाली डीएमयू की रफ्तार होगी140 किमी, जानिए क्या है किराया और सुविधा

 

नेपाल – भारत के बीच चलने वाली डीएमयू 140 किमी की रफ्तार से चलेगी। मधुबनी के जयनगर-कुर्था के बीच चलने वाली डीएमयू ट्रेन की इंजन 16 सौ एचपी क्षमता की लगायी गई है। करीब एक करोड़ के लागत से तैयार दोनों डीएमयू ट्रेन को यात्रियों की सुविधा के हिसाब से आधुनिक बनाया गया है। इसकी प्रत्येक बोगी में शौचालय है। ट्रेन के एक रैक में आगे-पीछे दो इंजन हैं। कुल पांच कोच में एक एसी कोच है।

एसी कोच में ओपन-क्लोज वाला शटर लगा है। वहीं चार सामान्य बोगियों में खुलने वाला दरवाजा है। दोनों कोच में दो तरह की सीटे हैं। एक तरफ तीन यात्री तो दूसरी तरफ दो यात्री वाली सीट लगी है। यात्री एरिया में हेगिंग चैन लगा हुआ है। भीड़ होने पर यात्री खड़े रहकर हैंगिंग चेन पकड़ कर सुरक्षित सफर कर सकते हैं। कोकण रेलवे के एसएसई भारत भूषण ने बताया कि एक ट्रेन में 11 सौ से अधिक यात्रियों के सफर करने की क्षमता है। ट्रेन में डीजल भरवाने और वाशिंग के लिए जयनगर में व्यवस्था की गई है।

यह भी पढें   अच्छे विचारों की रोशनी से निखरता है जीवन का व्यक्तित्व : बिमल सरार्फ

जयनगर से जनकपुर तक का किराया 37.50 रुपये

जयनगर से जनकपुर स्टेशन के सफर के लिए नेपाल रेलवे ने नेपाली 60 रुपये (भारतीय 37.50 रुपये), जयनगर से कुर्था तक सफर के लिए नेपाली 70 रुपये (भारतीय 43.75 रुपये) और एसी के लिए 300 नेपाली रुपये (187.50 रुपये भारतीय) लगेगा।

यात्री को टिकट लेने से एक घंटा पहले जाना होगा

ट्रेन परिचालन के दिन यात्रियों को कस्टम जांच प्वाइंट से टिकट काउंटर तक पहुंचने में आधा घंटा से अधिक समय लगेगा। भीड़ होने पर ज्यादा समय भी लग सकता है। हर यात्री के पास फोटोयुक्त पहचान पत्र होना जरूरी है। जयनगर भारतीय स्टेशन के फुट ओवरब्रिज के माध्यम से नेपाली स्टेशन के प्रवेश द्वार तक पहुंचने की सुविधा भी है। इसमें कम से कम 20 मिनट का समय लगेगा। वृद्ध व बीमार को समय ज्यादा लग सकता है।

यह भी पढें   लोकतांत्रिक विद्यार्थी संघ के केन्द्रीय अध्यक्ष पद से रोशन कुमार मिश्र ने दिया इस्तीफा

स्टेशन चौक से चार या दो चक्का वाहन व साइकिल से पटनागद्दी चौक के रास्ते रेलवे के यूटाइप होते हुए करीब एक किमी का सफर तय करने के बाद नेपाली स्टेशन तक पहुंचा जा सकता है। यात्री सुविधा के लिहाज से प्लेटफार्म एक और दो पर तीन सीट वाला रेल चेयर लगाया गया है।

जयनगर व जनपुर स्टेशन पर होगा लाइव टेलीकास्ट

भारत-नेपाल ट्रेन परिचालन का दिन जैसे-जैसे करीब आ रहा है, जयनगर स्थित नेपाली स्टेशन पर गतिविधियां बढ़ती जा रही है। रेलवे अधिकारियों के अनुसार दोनों देशों के प्रधानमंत्री दिल्ली स्थित हैदराबाद हाउस से दो अप्रैल को वर्चुअली रेल को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। गुरुवार को सोनपुर मंडल के एडीआरएम जफर आलम ने जयनगर नेपाली स्टेशन पर तैयारी का जायजा लिया। इरकॉन कार्यालय के सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक की।

यह भी पढें   एशियाली खेलकूद– एरिका पराजित

एडीआरएम ने बताया कि जयनगर व जनकपुरधाम स्टेशन पर उच्च क्षमता का प्रोजेक्टर लगाया जाएजा। पीएम के हरी झंडी कार्यक्रम का लाइव टेलीकास्ट किया जाएगा। स्टेशन परिसर सीसीटीवी कैमरे की जद में रहेगा ताकि यहां की हर गतिविधि पर सुरक्षा बल की नजर रहे। जयनगर और जनकपुर स्टेशन पर लाइव टेलीकास्ट के लिए तैयारी की जा रही है। उन्होंने बताया कि ट्रेन का एक रैक जयनगर तथा दूसरा रैक जनकपुरधाम से एक साथ परिचालन किये जाने की संभावना है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com