Wed. Oct 21st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

आलिया और रणबीर लेने जा रहे हैं अपने करीबी, दोस्तों और परिवारवालों के बीच सात फेरे

 

आखिरकार रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी हो रही है। आलिया के चाचा रॉबिन भट्ट ने इस खबर की पुष्टि भी कर दी है। साथ ही बताया कि ये 4 दिनों का फंक्शन होगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक शादी का जश्न 14 अप्रैल से चेंबूर के आरके हाउस में शुरू होगा। इस कपल के घर में शादी की तैयारी जोरों पर हैं, बात चाहे सजावट की हो या खाने की, इन दोनों के बिना कोई भी शादी अधूरी रहती है। तो चलिए आपको बताते हैं आलिया-रणबीर की शादी में खाने का पूरा मेन्यू….

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक 20 अक्टुबर 2026 मंगलवार शुभसंवत् 2083

एक सूत्र ने बॉलीवुड लाइफ से बताया कि, ‘कपूर खानदान खाने का बहुत शौकीन हैं ये तो सबको पता है, ऐसे में शादी का मेन्यू काफी खास रहने वाला है। इतालवी, मैक्सिकन, पंजाबी और अफगानी से लेकर हर चीज के 50 से अधिक काउंटर होंगे। आप जो भी फूड आइटम सोचेंगे, वो यहां मौजूद होगा। नीतू कपूर ने अपने बेटे की शादी के लिए दिल्ली और लखनऊ से विशेष रसोइयों को बुलाया है। बताया जा रहा है कि दिल्ली की चाट का एक अलग बड़ा काउंटर होगा। जबकि लखनऊ से शेफ वो होंगे जो कबाब से लेकर बिरयानी तक के नॉनवेज फूड में माहिर होंगे।’

यह भी पढें   बूढानीलकण्ठ से 21.75 किलो सोना बरामदगी मामले में नेपाली सहयोगियों की तलाश तेज

सूत्र ने आगे बताया ‘आलिया भट्ट शाकाहारी हैं और इसलिए उनकी पसंद और मेहमानों को ध्यान में रखते हुए केवल शाकाहारी भोजन पर कुल 25 अलग-अलग काउंटर होंगे। होने वाले दूल्हा और दुल्हन अपनी शादी का हर दिन यादगार बनाना चाहते हैं। साथ ही चाहे हैं कि आने वालों मेहमानों की जुबान से व्यंजनों का जायका सालों तक ना जाए।

आलिया और रणबीर अपने करीबी, दोस्तों और परिवारवालों के बीच ही सात फेरे लेंगे। पर शादी के बाद ये कपल एक ग्रैंड रिसेप्शन देने की तैयारी कर रहा है। रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि रणबीर अपने बांद्रा स्थित घर में शादी का जश्न शुरू होने से एक दिन पहले एक बैचलर पार्टी देंगे। जिसमें शामिल होने के लिए आदित्य रॉय कपूर, अयान मुखर्जी, अर्जुन कपूर शहित अन्य को आमंत्रित किया गया है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com