मुजेलिया में महावीरी झंडा शुरू, समाजसेवी वलराम महतो ने किया उद्घाटन
जनकपुरधाम /मिश्री लाल मधुकर । जनकपुर उप नगरपालिका वार्ड 14में आयोजित महावीरी झंडा मेला का उद्घाटन मंगलवार को समाजसेवी तथा जनकपुर मेयर के प्रत्याशी ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि महावीर अर्थात बजरंग वली ही ऐसा देवता है जो कलयुग में हर समय मनुष्यों के संकट के लिए तत्पर रहते है। इसलिए इसे विघ्नहर्ता देव भी कहते है। वलशाली होने के कि पहलवान इसे अपना इष्ट मानते है। उन्होंने कहा कि आप हमें मौका दें हम जनकपुरधाम को कायाकल्प करेंगे। इस महावीरी मेला में दंगल भी आयोजित किया गया है।




