Fri. Aug 14th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नाइजीरिया में रिफाइनरी में हुए विस्फोट में 110 लोगों की मौत

 
सांकेतिक तस्वीर

नाइजीरिया के दक्षिण पूर्व में रिफाइनरी में हुए विस्फोट में 110 लोगों की मौत हो गई है। घटनास्थल पर शवों की तलाश करने के साथ-साथ उन दो लोगों को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है, जिन्हें धमाके का संदिग्ध माना जा रहा है।

राज्य के अधिकारियों ने एसोसिएटेड प्रेस को बताया कि इमो राज्य के ओहाजी-इग्बेमा स्थानीय सरकार इलाके में शुक्रवार रात को हुए विस्फोट से दो ईंधन भंडारण क्षेत्रों में भी आग लग गई थी, जिनमें 100 से अधिक लोग काम कर रहे थे।

यह भी पढें   आप अकेले नहीं हैं, प्रतिपक्ष आपके साथ है – रेनुका काउचा

जान बचाने के लिए जंगल में भागे लोग
अधिकारियों ने बताया कि दर्जनों कामगार आग की चपेट में आ गए जबकि कई ने जंगल के इलाके में भागकर बचने की कोशिश की। इमो के पेट्रोलियम संसाधन आयुक्त गुडलक ओपियाह ने बताया कि इस आपदा में मरने वालों की संख्या 100 से ज्यादा हो सकती है। उन्होंने बताया कि कई लोग जलने के बाद झाड़ियों में भागे और उनकी मौत हो गई।

यह भी पढें   सिरहा में बोलबम श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर पलटने से १५ लोग घायल, एक की अवस्था गंभीर

मामले को 2 दोषी हैं फरार
इमो के राज्य सूचना आयुक्त डेक्लान इमेलुम्बा ने कहा कि अबतक इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है, लेकिन दो दोषी फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश कर रही है। हालांकि, उन्होंने संदिग्धों की पहचान जाहिर नहीं की। उन्होंने बताया कि धमाके में मारे गए लोगों को सामूहिक रूप से दफनाने की योजना बनाई जा रही है और उनमें से कई की पहचान नहीं की जा सकती।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com