Tue. May 5th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

परशुराम जयंती पर झांकी गाजा बाजा के साथ निकला भब्य शोभा यात्रा

 


माला मिश्रा, बिराटनगर । मंगलबार को नेपाल मारवाडी ब्राह्मण समाज बिराटनगर के तत्वावधान में भगवान श्री परशुराम जयंती धूमधाम से विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर समारोह पूर्वक मनाया गया । इस मौके पर विभिन्न झांकी , गाजा बाजा के साथ शोभा यात्रा निकाला गया जो नगर परिक्रमा किया । शोभा यात्रा में महिलाएं , युवा , बृद्ध सभी उत्साहित नजर आए । शोभा यात्रा नगर परिक्रमा के बाद अतिथि सदन पहुच कार्यक्रम में तब्दील हुआ । इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि वरिष्ठ समाजसेवी सुरेश कुमार शर्मा , विशिष्ठ अतिथि लक्ष्मीकांत नेवोटिया सहित बिभिन्न समाज के दर्जनों लोग मंचासीन थे । इस मौके पर निर्मला जोशी , बिजय शर्मा , दमयन्ती शर्मा , संदीप शर्मा ,ओम शर्मा ,मांगी लाल शर्मा को सम्मानित किया गया । कार्यक्रम में स्वागत मंतब्य समाज का अध्यक्ष अध्यक्ष सुशील कुमार जोशी ने वही धन्यवाद ज्ञापन निवर्तमान अध्यक्ष दुर्गा प्रसाद शर्मा दिया । संचालन समाज का महासचिव विजय मिश्र कर रहे थे ।

यह भी पढें   राष्ट्रपति पौडेल ने तीन और अध्यादेश किए जारी

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *