ईद के मौके पर मुस्लिम समाज के लोगों को गुलाब फूल सौप कर दिया शुभकामना
हिमालिनी प्रतिनिधी जोगबनी । ईद के मौके पर सीमावर्ती शहर जोगबनी के ईदगाह पहुचे पंडित पवन झा , पंडित रमन मिश्र सहित हिन्दू समाज के दर्जनों लोगों ने मुस्लिम समाज के पूर्व विधायक जाकिर अनवर को गुलाब फूल भेट कर शुभकामना देना इनदिनों चर्चा का केंद्र है । पूर्व विधायक ने बताया कि आपसी सामाजिक सौहाद्र व भाईचारा का इससे बड़ा उदाहरण क्या हो सकता है । इस मौके पर जोगबनी के पूर्व नप अध्यक्ष भोला शंकर तिवारी , मृतुन्जय पांडेय , वार्ड पार्षद राजू राय , राजेश पूर्वे, अनिल यादव , रघुनाथ शर्मा ,
रामसेवक शर्मा , आशीष धर ने भी गुलाब फूल सौप शुभकामना दिया । इस मौके पर अनवर राज , खुर्शीद खान व अन्य प्रबुद्धजन मौजूद थे ।



