विराटनगर में निकला मेयर का विजय जुलूस , किया नगर परिक्रमा

माला मिश्रा बिराटनगर । मोरंग जिला के बिराटनगर महानगरपालिका का पांच दलीय गठबंधन का नेपाली कांग्रेस का उम्मीदवार नागेश कोइराला के जीत पर विजय जुलूस निकाला गया । इस मौके पर नेपाली कांग्रेस का बरिष्ठ नेता डॉ शेखर कोइराला , केंद्रीय सदस्य अमृत अर्याल , युवा नेता राजेश गुप्ता सहित अन्य लोग मौजूद थे ।वाहनों का काफिला के साथ बिराटनगर से निकला विजय जुलूस बिराटनगर के सभी वार्ड का प्ररिक्रमा किया । जुलूस में कार्यकर्ताओं का उत्साह देखते बन रहा था । जगह जगह जीत हासिल करने बाले उम्मीदवार का स्वागत किया गया । इस मौके पर उपमेयर में हारे गठबंधन का उम्मीदवार अमरेन्द्र यादव , हसन अंसारी सहित बड़ी संख्या में वार्ड के विजेता व अन्य पार्टी कार्यकर्ता व नेतागण जुलूस में शामिल थे ।




