पिस्तोल और गोली के साथ सर्लाही के दो युवा काठमांडू में गिरफ्तार

काठमांडू, २६ मई । ललितपुर महानगरपालिका वार्ड नं. ८ बालकुमारी से दो व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार किया है । इसतरह गिरफ्तार होनेवाले युवा हैं– सर्लाही जिला लालबन्दी नगरपालिका–१५ स्थायी निवासी सुरेनद्र थिङ और वीरबहादुर बम्जन । बताया गया है कि उन लोगों के पास रहे ‘मेड इन यूएस’ लिखा गया अटोमेडेट पिस्तोल और उसमें प्रयोग होनेवाला गोली के साथ गिरफ्तार किया गया है । ललितपुर पुलिस ने कहा है कि घटना के संबंध में अनुसंधान जारी है ।

