Mon. May 25th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

जनकपुरधाम उपमहानगरपालिका के उपप्रमुख किशोरी साह के उपर  आक्रमण

 

जनकपुरधाम ।

जनकपुरधाम उपमहानगरपालिका के उपप्रमुख किशोरी साह के उपर  आक्रमण हुआ है ।

जनकपुरधाम उपमहानगरपालिका– २३ बेलागाउँस्थित अतिक्रमण किए गए जमीन को खाली करने की माँग लेकर ज्ञापनपत्र जमा करने आए  समूह ने उपप्रमुख साह के उपर  आक्रमण किया है। आक्रमण करने वाले समूह  में से एक महिला ने उपप्रमुख साह के उपर  चप्पल प्रहार किया है ।

बेला गाउँ के स्थानीय समाजसेवी एवं दाताओं ने रामजानकी दुल्हा भगवान कुटी को प्रदान किए गए १७ बिघा १५ कठ्ठा जमीन कुछ समय से   टुक्रा टुक्रा कर के बेचने की बात सामने आने पर  स्थानीय वासिन्दाउसे रोकने के लिए ज्ञापनपत्र लेकर  नगर प्रमुख को  ज्ञापनपत्र देने आए थे ।

यह भी पढें   विश्वविद्यालय में उपकुलपति पद के लिए 218 आवेदन प्राप्त, टीयू  में सबसे अधिक

नगर प्रमुख कार्यालय में  नहीं मिलने पर उपप्रमुख किशोरी साह को ज्ञापन पत्र दिया था । ज्ञापन पत्र लेने के बाद उपप्रमुख साह  कार्यालय प्रांगण में सम्बोधन कर रहे थे । उसी कंम में उन्होंने कहा कि हम उजाडने नहीं बसाने आए हैं । उसी समय उन पर आकम्रण हुआ है । तत्काल वहाँ प्रहरी पहुँच कर उन्हें सुरक्षा प्रदान किया था ।

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *