Wed. Aug 5th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

हिन्दी सिनेमा ‘नायक’ की याद दिला रहे हैं बालेन शाह

 

कंचना झा/काठमांडू
२५ अगस्त । आज से कुछ वर्ष पहले यानि 2001में हिंदी फिल्म आई थी नायक । नायक के नायक थे अनिल कपूर । भ्रष्ट राजनीति और भ्रष्ट नेताओं के विषय को लेकर बनी थी यह फिल्म । जिसमें अनिल कपूर अपनी टीम को लेकर निकल जाते थे सभी को सुधारने के लिए । हर जगह वह स्वयं चले जाते थे । चाहे स्कूल कॉलेज की बात हो या फिर हो राजनीति का अखाड़ा । कर्मचारी से लेकर डोजर तक । बस यही आज नेपाल के काठमांडू में हो रहा है । जहाँ काठमांडू महा नगरपालिका के मेयर बालेन शाह यही काम करते नजर आ रहे हैं ।
काठमांडू को बेहतर से बेहतर बनाने की ओर अग्रसर हो रहे मेयर बालेन शाह ने काठमांडू के बहुत से ऐसे भवनों पर बुलडोजर चलवा दिया जहाँ तक किसी की पहुँच नहीं थी । ये वो राजनीति है जो जिसके हाथ में पद है वो किसी न किसी तरह अपने आप को बचा लेता है । मगर बालेन तो बालेन हैं वो किसी की नहीं सुनते उसे शहर को सुन्दर स्वच्छ बनाना है तो बनाना है । नक्शा उनके हाथ में है । बुलडोजर और कर्मचारी भी साथ लेकर चलते हैं बालेन शाह ।
आज काठमांडू के नया बानेश्वर के अल्फा बिटा कम्प्लेक्स के अनधिकृत संरचना में डोजर चलाया गया । इससे पहले अल्फा बिटा के मालिक द्विराज शर्मा और बालेन के बीच बहस हो गई थी । शर्मा के नक्शे की मांग के साथ ही बालेन दूसरी बार नक्शा लेकर अलफाबिटा कम्प्लेक्स में पहुँचे और बुलडोजर चलवाना शुरु करवाया है ।
बालेन ने कहा है कि अब वो नहीं रुकेंगे इस तरह का काम जारी रहेगा ।

यह भी पढें   जाली नोटों केसाथ दो युवकों को किया गिरफ्तार

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com