Tue. Sep 1st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

काठमांडू ४ के लिए गगन थापा का नाम प्रस्तावित

 

काठमांडू, ३सितंबर

गगनकुमार थापा, फाईल तस्वीर

मंसिर ४ गते को होने वाले निर्वाचन के लिए नेपाली कांग्रेस के महामन्त्री गगन थापा का नाम काठमांडू क्षेत्र नम्बर ४ से सर्वसम्मति से उम्मीदवारी के लिए सिफारिस किया गया है ।

शुक्रबार की शाम में हुई क्षेत्रीय समिति की बैठक ने गगन थापा का एकल नाम प्रतिनिधि सभा सदस्य के उम्मीदवारी के लिए सिफारिस किया है ।काठमांडू–४ से केवल महामन्त्री गगन थापा का नाम ही नाम सिफारिस हुआ है । क्षेत्रीय सभापति श्यामकृष्ण संगत ने कहा– ‘सर्वसहमति से उनका नाम जिला कार्यसमिति में भेज दिया गया है ।

यह भी पढें   रसुवा बाढ़– अबतक ७७२ लोगों के शव बरामद, २ हजार ५०२ लोग संपर्क विहिन, ८ हजार ७३० लोगों का उद्धार

उन्होंने बताया कि इससे पहले कास्की के क्षेत्र नम्बर १ से भी महामन्त्री थापा का नाम सिफारिस हुआ था । लेकिन थापा ने स्वयं ही काठमांडू ४ से उम्मीदवारी देने की तैयारी कर ली है ।

२०७४ साल के निर्वाचन में भी थापा ने इसी निर्वाचन क्षेत्र से वाम गठबन्धन के उम्मीदवार एमाले के डा.राजन भट्टराई को पराजित कर प्रतिनिधि सभा सदस्य में निर्वाचित हुए थे ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com