मेरी प्राथमिकता प्रधानमन्त्री पद नहीं है, लोकतन्त्र, संविधान और राष्ट्र की रक्षा हैः प्रचण्ड

काठमांडू, २६ सितम्बर । नेकपा माओवादी के अध्यक्ष तथा पूर्व प्रधानमन्त्री पुष्पकमल दाहाल प्रचण्ड ने दावा किया है कि उनकी प्राथमिकता में प्रधानमन्त्री पद नहीं है । प्रेस सेन्टर चितवन द्वारा आज चितवन में आयोजित शुभकामना आदन–प्रदान कार्यक्रम को सम्बोधन करते हुए उन्होंने ऐसा दावा किया है । उनका कहना है कि कुछ साल पहले से ही प्रचण्ड प्रधानमन्त्री पद के पीछे नहीं हैं ।
कार्यक्रम को सम्बोधन करते हुए उन्होंने कहा– ‘कुछ लोग कहते हैं कि आगामी मार्गशीर्ष ४ गते के बाद प्रचण्ड प्रधानमन्त्री होना चाहते हैं, लेकिन मैं कुछ साल से ही प्रधानमन्त्री बनने की रेस में नहीं हूँ । लोकतन्त्र, संविधान और राष्ट्र की रक्षा मेरी प्रथम प्राथमिकता है, संविधान की कार्यान्वयन है ।’ उन्होंने यह भी दावा किया कि अगर वह चाहते थे तो वि.सं. २०७४ साल में सम्पन्न चुनाव के बाद ही प्रधानमन्त्री बन सकते थे ।
अध्यक्ष प्रचण्ड ने आगे कहा– ‘उसी समय ५ साल पूरे कार्यकाल प्रधानमन्त्री बनने के लिए प्रस्ताव आया था । मैंने इन्कार किया । उसके बाद भी आया था, फिर चुनाव के बाद भी वह सम्भावना है । लेकिन मैं प्रधानमन्त्री पद प्राप्ति की दौड़ में नहीं हूँ ।’ उनको माने तो राजनीतिक स्थिरता, लोकतन्त्र की सुदृढीकरण, आर्थिक विकास और समृद्धि जैसे मुद्दों में प्रचण्ड क्रियाशील रहना चाहते हैं ।

