नेपाली भाषा हम पर जबरदस्ती लादी गई भाषा है : मात्रिका यादव (पूर्व मंत्री)
काठमांडू, 29 सितंबर । पूर्व मंत्री एवम् माओवादी पार्टी के नेता श्री मात्रिका यादव ने कहा है कि नेपाली भाषा हम पर जबरदस्ती लादी गई भाषा है । यह खास भाषा पूरे मधेश पर जबरन थुपड़ी गई भाषा है । मेरे मुंह से कभी भी पहले नेपाली नही निकलती है ।मुझे जबरन खास भाषा बोलना पड़ता है । श्री यादव आज गोपाल ठाकुर द्वारा लिखी गई भोजपुरी व्याकरण के लोकार्पण समारोह में बोल रहे थे ।
उन्होंने कहा कि लोगो मे ज्ञान की कमी है । उन्होंने आग्रह किया की हमे मेहनत करना जरूरी है । उन्होंने कहा कि मधेशी में भी कमजोरी है ।हम मेहनत करना नही चाहते । पहाड़िया शासक हमारी कमजोरी से हम पर ही शासन कर रहा है । पहाड़ में मधेशी शिक्षक बहुत काम किया है । पहाड़ी हमसे ही पढ़ कर हमारे ऊपर शासन करता है । उन्होंने मधेशियों को भी जागरूक होने का आग्रह किया । समारोह की अध्यक्षता आनन्द गुप्ता ने किया ।





