Fri. May 1st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

आज और कल देश में भारी वर्षा होने की सम्भावना

 


काठमांडू, ४ अक्टूबर – आज और कल देशभर में बदली होने और अधिकांश जगहों में हल्की और मध्यम वर्षा होने का अनुमान है ।
मौसम पूर्वानुमान महाशाखा ने बंगाल की खाडी में विकसित हुए न्यून चापीय क्षेत्र के प्रभाव उत्तरपश्चिमी की ओर जाने के क्रम में इसका असर नेपाल में भी दिखाई देगा ये अनुमान किया है ।
असोज १८ गते नवमी के दिन दिन में प्रदेश १, मधेश, बागमती, गण्डकी और लुम्बिनी प्रदेश के कुछ जगहों और बाकी प्रदेश के कुछ जगहों में हल्का या मध्यम वारिश होगी । लुम्बिनी, बागमती, गण्डकी, मधेश और प्रदेश १ के एक– दो जगहों में रात को भारी वर्षा होने की सम्भावना है ।

यह भी पढें   स्वास्थ्य मंत्री के निर्देश के बाद दुरुपयोग किए गए वाहन मंत्रालय में वापस लाए गए।

असोज १९ गते यानी दशहरा का अंतिम दिन देशभर बदली होने और गण्डकी, लुम्बिनी, कर्णाली और सुदूरपश्चिम में भारी वर्षा होने की मौसम पूर्वानुनमान महाशाखा ने बताया है ।

इसी तरह असोज २० गते एकादशी और २१ गते द्वादशी के दिन में भी सुदूरपश्चिम, कर्णाली, लुम्बिनी और गण्डकी प्रदेशों के कुछ जगहों पर भारी वर्षा की सम्भावना है ।
पहाडी भू–भाग में भूस्खलन तथा गेग्रान बहाव के कारण सड़क तथा हवाई यातायात तथा कृषि के साथ ही अन्य क्षेत्र भी प्रभावित हो सकता है । इस कारण से सभी से सतर्कता अपनाने के लिए मौसम पूर्वानुमान महाशाखा ने आग्रह किया है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *