अमलेखगंज में हुइ बस दुघर्टना में १० लोगों की मृत्यु , घायलों की अवस्था गंभीर

काठमांडू, ६ अक्टूबर –बारा के अमलेखगंज में आज सुबह हुई एक बस दुर्घटना में कम से कम १० लोगों की मृत्यु हो गई है । नारायणगढ़ से पथलैया होते हुए वीरगंज आ रही बागमती प्रदेश ०६–००१ ख ०११० नम्बर की बस सड़क से लगभग सौ मिटर नीचें गिर गई । इस दुघर्टना में लगभग २५ लोग घायल हैं । २५ घायलों में १५ की अवस्था गंभीर है ।
उद्दार कार्य चल रहा है और दुर्घटना में घायल हुए लोगों को उपचार के लिए हेटौंडा ले जाया गया है । दुघर्टना से हुई क्षती और बाकी बातों का विवरण अभी नहीं आया है ।

