Sat. Jun 6th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

बलात्कार का आरोप लगाने वाली किशोरी नाबालिग नहीं है : संदीप लामिछाने

 


काठमांडू, १० अक्टूबर– संदीप लामिछाने को अन्तर्राष्ट्रिय विमानस्थल से ही ६ अक्टूबर को पकड़ लिया गया था । सन्दीप जब नेपाल से बाहर क्यारेबियन लिग क्रिकेट खेलने गए थे तभी एक नाबालिग ने उनपर बलात्कार का आरोप लगाया था । उन्हें निष्कासित होना पड़ा है ।
बीच में दशमी को लेकर छुट्टियां चल रही थी जिसके वजह से ससनवाई नहीं हो पाई थी मगर आज यानी सोमवार से सबकुछ खुल गया है तो सोमवार जिला अदालत काठमांडू में उन्हें उपस्थित कराया गया और उनसे इस बारे में पुछताछ की गई । संदीप ने दाबा किया है कि उनके उपर बलात्कार का आरेप लगाने वाली किशोरी नाबालिग नहीं है । उन्होंने यह भी बताया कि किशोरी की आग्रह पर ही वें उससे मिले और वो नाबालिग नहीं है ।
बलात्कार के आरोप में पकड़े गए क्रिकेटर सन्दीप लामिछाने को सात दिन हिरासत में रखकर अनुसन्धान करने की जिला अदालत काठमांडू ने अनुमति दी है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *