सत्तारुढ गठबन्धन द्वारा काठमांडू में प्रशिक्षण कार्यक्रम
काठमांडू, १६ अक्टूबर–मंसिर ४ गते को होने वाले निर्वाचन के लिए सभी दल अपनी अपनी तैयारी कर रहें हैं । इसी बीच आज सत्तारुढ गठबन्धन ने काठमांडू में प्रशिक्षण कार्यक्रम की आयोजना कर रही है ।
काँडाघारी स्थित शुभश्री पार्टी प्यालेस में आज अपराह्न १ बजे संयुक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम के आयोजना करने की काठमांडू –२ की गठबन्धन के उम्मीदवार पूर्वसभामुख एवं माओवादी स्थायी समिति सदस्य ओनसरी घर्ती ने जानकारी दी है । कार्यक्रम में कांग्रेस सभापति एवं प्रधानमन्त्री शेरबहादुर देउवा, माओवादी केन्द्र के अध्यक्ष पुष्पकमल दाहाल प्रचण्ड, नेकपा एकीकृत समाजवादी के अध्यक्ष माधवकुमार नेपाल, कांग्रेस नेता प्रकाशमान सिंह द्वारा प्रशिक्षण देने का कार्यक्रम है ।
कार्यक्रम में सत्ता गठबन्धन आवद्ध सभी दल के नेताओं तथा कार्यकर्ताओं की सहभागिता होगी ।

