Sun. May 17th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

स्वतंत्र उम्मीदवार को जिताने के लिए प्रभु साह ने कमिटि का किया गठन

 


जनकपुरधाम /मिश्री लाल मधुकर
पूर्व मंत्री प्रभु साह ने स्वतंत्र उम्मीदवार जिताउ अभियान का गठन किया है। रविवार को इसका गठन किया गया है। प्रेस विज्ञप्ति जारी कर उन्होने कहा है कि दलीय प्रणाली तथा नेताओं के अनैतिक क्रिया कलाप से लोकतंत्र संकुचित होता जा रहा है। देश अस्थिरता की दलदल में फंसा जा रहा है। समय सापेक्ष सुधार कर देश में सुशासन, स्थिरता, विकास तथा समृद्धि के लिए स्वतंत्र उम्मीदवार को जीताने के लिए स्वतंत्र उम्मीदवार जिताउ अभियान के तीव्रता हेतु मधेश प्रदेश के आठो जिला में संयोजक नियुक्त किया गया है। संयोजक प्रभु साह ने आठ जिलो का जिला संयोजक नियुक्त किया है। पर्सा जिला के संयोजक मेंबाबू राम कौशिक, बारा में अशोक लामा, रौतहट जिला में त्रिभुबन साह अमर, सर्लाही में राजनंद चौधरी, महोतरी में राधेश्याम साह, धनुषा में श्री लाल महासेठ, सिरहा में सरोज यादव, तथा सप्तरी मेंबसंत मंडल को बनाया गया है। अभियान वार्ड से राष्ट्रीय स्तर तक संरचना खड़ा करने की जानकारी संयोजक प्रभु साह ने दिए हैं।
ज्ञातव्य रहे कि एमाले को जसपा गठबंधन ने के बिरोध में एमाले को टिकट त्यागकर स्वतंत्र रूप से प्रतिनिधि सभा (सांसद) की उम्मीदवारी दिए हैं। उनके दिशा निर्देश पर पूरे मधेश में दर्जनों स्वतंत्र उम्मीदवार हैं। अब पूरे देश में स्वतंत्र उम्मीदवार प्यानल निर्माण में लगे हैं।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *