Tue. Aug 18th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

संदीप लामिछाने विरुद्ध अदालत में मुद्दा पंजीकृत, १० साल से अधिक कैद–सजा की मांग

 
संदीप लामिछाने, फाइल तस्वीर

काठमांडू, ३१ अक्टूबर । राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के निलंबित क्रिकेटर संदीप लामिछाने विरुद्ध बलात्कार आरोप में आज काठमांडू जिला अदालत में मुद्दा पंजीकृत हुई है । जिला सरकारी वकिल कार्यालय काठमांडू की ओर से पंजीकृत मुद्दा में संदीप को १० साल से १२ साल तक की कैद साज मांग की गई है । प्राप्त सूचना अनुसार जिला पुलिस कार्यालय परिसर, काठमांडू द्वारा किया गया अनुसंधान और तैयार प्रतिवेदन के आधार पर मुद्दा पंजीकृत की गई है ।
स्मरणीय है, संदीप विरुद्ध गत भाद्र २१ गते गौशला पुलिस वृत्त में एक १७ वर्षीय किशोरी ने जबरजस्त करणी संबंधी किटानी जाहेरी दी थी । पुलिस अनुसंधान के दौरान दो दिन बाद जिला अदालत काठमांडू ने संदीप को गिरफ्तार करने के लिए आदेश जारी की थी । लेकिन संदीप लगभग एक महीना तक संपर्क बिहीन रहा । इन्टरपोल में डिफ्युजन नोटिस जारी होने के बाद संदीप आश्वीन २० गते नेपाल वापस हुए थे, उसी दिन विमानस्थल से ही उनको नेपाल पुलिस ने अपने नियन्त्रण में लिया था ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com