Sun. Sep 13th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

एलन मस्क ने ट्विटर के 50 फीसदी लोगों को हटाया, 7,500 लोगों की नौकरी गई

 

एलन मस्क के ट्विटर की कमान संभालने के बाद से ही कंपनी में हलचल मची हुई है। भारत में एलन मस्क ने कंपनी के पूरे स्टाफ को ही हटा दिया है। करीब 250 लोगों को नौकरी से बाहर किया गया है। यही नहीं अब एलन मस्क ने पूरी कंपनी के 50 फीसदी लोगों को हटा दिया है। इसके चलते 7,500 लोगों की नौकरी चली गई है। एलन मस्क ने ट्विटर संभालने के एक सप्ताह के भीतर ही कई बड़े ऐक्शन लिए हैं। न्यूज एजेंसी एएफपी ने एक आंतरिक दस्तावेज के आधार पर बताया कि 50 फीसदी कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से हटा दिया गया है। उनके ईमेल और कंपनी के कम्प्यूटर्स का एक्सेस छीन लिया गया है।

यह भी पढें   कुलमान घिसिंग की चेतावनी: 'जेनजी आंदोलन का बलिदान इतिहास मात्र नहीं बनना चाहिए'

दुनिया की दिग्गज सोशल मीडिया कंपनी ट्विटर से इस तरह ताबड़तोड़ छंटनी की काफी चर्चा हो रही है। कंपनी के कर्मचारियों की ओर से भी छंटनी की पुष्टि की गई है। अमेरिका और कनाडा में ट्विटर के पब्लिक पॉलिसी डायरेक्टर मिशेल ऑस्टिन ने ट्वीट किया, ‘आज इस खबर के साथ दिन की शुरुआत हुई कि ट्विटर में अब मेरा सफर समाप्त हो गया है। मेरा दिल टूट गया है। मैं इसे स्वीकार नहीं कर पा रहा हूं।’ एलन मस्क ने छंटनी को लेकर ट्वीट किया, ‘ट्विटर में छंटनी को लेकर बहुत सी बातें की जा रही हैं। दुर्भाग्य की बात है कि यह ऐसे समय में किया जा रहा है, जब हर दिन 4 मिलियन डॉलर का नुकसान कंपनी को हो रहा है। इसलिए कोई अन्य विकल्प नहीं था।’

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक 11 सितंबर 2026 शुक्रवार शुभसंवत् 2083

इस बड़ी छंटनी से पहले ट्विटर ने कर्मचारियों के ऑफिस आने पर रोक लगा दी थी। उन्हें कहा गया था कि वे अपने भविष्य को लेकर इंतजार करें और जो फैसला लिया जाएगा, उसके आधार पर काम करें। सोमवार तक कर्मचारियों के दफ्तर जाने पर रोक लगा दी गई थी। वहीं सोमवार से पहले ही यह बड़ा फैसला ले लिया गया। नौकरी से निकाले गए ट्विटर के एक पूर्व कर्मचारी ने कहा, ‘यह बेहद अमानवीय है, जिस तरह से लोगों से बर्ताव किया जा रहा है। वह हर कीमत पर बस पैसे बचा लेना चाहते हैं।’ दरअसल एलन मस्क ने 44 बिलियन डॉलर में ट्विटर को खरीदा है और माना जा रहा है कि उसकी रकम अदा करने के लिए वह बचत के रास्ते पर हैं और कर्मचारियों की बड़े पैमाने पर छंटनी कर रहे हैं।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com