निर्वाचन के लिए मंसिर ४ और ५ गते को सार्वजनिक छुट्टी
काठमांडू, २९ कार्तिक –
मंसिर ४ गते को होने वाले निर्वाचन के लिए मतदान स्थल बने हुए शिक्षण संस्था मंसिर २ गते से लेकर ५ गते बंद रहेगा । सरकारी कार्यालय और सार्वजनिक संस्थान मंसिर ४ और ५ को बन्द रहेगा ।
गृह मन्त्रालय ने आज सूचना जारी करके छुट्टी सम्बन्धी जानकारी दी है । गृह मन्त्रालय के प्रवक्ता फणिन्द्रमणि पोखरेल द्वारा जारी किए गए सूचना में सरकारी कार्यालय और सार्वजनिक संस्थान ४ और ५ गते तथा मतदान स्थल बने हुए शिक्षण संस्था २ गते से लेकर ५ गते तक बंद रहने का उल्लेख है ।
मंसिर ४ गते को देश भर में एक ही चरण में प्रतिनिधि सभा और प्रदेश सभा सदस्य का निर्वाचन हो रहा है । निर्वाचन में शिक्षक तथा कर्मचारी को भी लगाया गया है ।


