प्रचार के अंतिम दिन सभी प्रत्याशियों ने ताकत झोंकी

जनकपुरधाम /मिश्री लाल मधुकर । प्रचार के अंतिम दिन सभी प्रत्याशियों ने ताकत झोंक दी है। सभी प्रत्याशी अपने क्षेत्र में चुनावी सभा कर रहे हैं। धनुषा निर्वाचन क्षेत्र तीन से स्वतंत्र उम्मीदवार चन्द्रशेखर साह भी अपने समर्थकों के साथ जनसंपर्क अभियान किया। उन्होंने कहा कि नेपाल को हिन्दू राष्ट्र बनाना, जानकी मंदिर को बिश्व संपदा की सूची में शामिल करना, युवा को रोजगार देना, किसान को खाद, बीज उपलब्ध कराना, शिक्षा तथा शिक्षा का निजीकरण के खिलाफ बिरोध करना आदि इसका मुख्य उद्देश्य है।

