चीन में लग रहे हैं नारे– शी जिनपिंग कुर्सी छोड़
काठमांडू, १३ मंसिर – १९८२ में भारत में एक फिल्म आई थी डिस्को डांसर जिसका पार्वती खान द्वारा गाया एक गीत बहुत वाइरल हुआ था । गीत के बोल थे –जीमी जीमी आजा आजा ।
शायल आप सभी को याद आया हो ये गीत । एकबार फिर ये गीत भाइरल हो रहा है मगर अभी ये भारत में नहीं वरन चीन में हो रहा है । चीन में कोराना से पीडि़त लोगों की अवस्था बहुत खराब है । लोगों को खाना नहीं मिल रहा है । लोग आंदोलन में उतरे हुए है और खाना मांग रहे हैं और उसी को लेकर आजकल चीन के लोग जीमी –जीमी गा रहे हैं । चीन के मेंडरिन भाषा में जेमी जेमी का मतलब है मुझे चावल दो । यानी लोग खाना मांग रहे हैं । सरकार इस पर बहुत लगाम लगाने की कोशिश कर रही है लेकिन आम जनता जिस दर्द से गुजर रही हैं इस बात का इजहार कर रहे हैं ।
ये चीन के इतिहास में पहली बार हो रहा है कि लोग खुलेआम सरकार का विरोध कर रहे हैं । पहली बार लोग सरकार से इस्तिफा की मांग कर रहे हैं । आर्थिक की साथ साथ चीन में राजनीतिक अवस्था पर संकट के बादल छा रहे हैं । लोग राष्ट्रपति शी जिनपिंग कुर्सी छोड़ का नारा लगा रहें हैं । लॉकडाउन के नियम बहुत कड़े हैं और इसके विरोध में लोग सड़क पर उतर गए हैं ।
चीन एकबार फिर कोविड के जाल में फंस गया है । एकबार फिर कोविड दस्तक दे रहा है । लोगों में एक तरह से दहशत है । चीन में अभी प्रत्येक दिन ४०, ००० लोग कोविड संक्रमित हो रहे हैं । एक सौ से ज्यादा शहर लॉकडाउन है । चीन की सरकार कोविड के खत्म करने के लिए ‘शून्य कोविड नीति’ ला रही है ।यानी एक कड़ा नियम जिसका आम लोग विरोध कर रहे हैं ।
आम लोगों का कहना है कि ये अच्छी नीति नहीं है । और ये विरोध देश व्यापी बन गया है । लोग इसी गीत का सहारा ले रहे हैं ।


