Sun. Jul 5th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

उत्कृष्ट प्रदर्शन, ईमानदारी व समर्पण भाव से सेवाओं के लिए सम्मानित किये गए इंस्पेक्टर मनोज कुमार शर्मा…

 

74वें गणतंत्र दिवस तथा बसंतपंचमी जैसे दो-दो पर्व पर कुछ कर्मठ अधिकारियों को सम्मान के पत्रों से सम्मानित कर गए।

प्रत्येक वर्ष की तरह इस बार भी, इस 74वें गणतंत्र दिवस पर प्रशासन के कर्मचारियों/अधिकारियों को विशिष्ट सेवाओं के लिए महानिरीक्षक महोदय (पटना) द्वारा प्रेषित कमेडेशन सर्टिफिकेट (प्रशस्ती पत्र) भेंट कर सम्मानित किया गया.

इस 74वें गणतंत्र दिवस पर विभाग द्वारा सम्पूर्ण बिहार कार्यक्षेत्र से कुल 25 कर्मचारियों/अधिकारियों के नाम चयनित किये गए थे, जिसमें मानव तस्करी रोधी इकाई, रक्सौल (A.H.T.U- Anti-Human Trafficking Unit ) के इंस्पेक्टर मनोज कुमार शर्मा को उनके उत्कृष्ट कार्यों, उत्कृष्ट दिशा निर्देशन व् उत्कृष्ट व्यवस्थाओं के लिए महानिरीक्षक श्री पंकज दराड आई.पी.एस महोदय (पटना) द्वारा प्रेषित कम्मडेशन-सर्टिफिकेट (प्रशस्ती पत्र) उपमहानिरीक्षक सुनील कुमार ध्यानी द्वारा देकर सम्मानित किया गया.

यह भी पढें   पत्रकार खेम भंडारी को गिरफ्तार

इनके दिशा-निर्देशन में विभाग द्वारा मानव तस्करी जैसे अत्यंत गंभीर अपराध शानदार सफलता प्राप्त हुई.
इसी प्रकार 74वें गणतंत्र दिवस पर प्रशासन की ओर से मानव तस्करी रोधी इकाई, रक्सौल (AHTU) के नोडल इंस्पेक्टर इंस्पेक्टर मनोज कुमार शर्मा को भी विशिष्ट सेवाओं के लिए महानिरीक्षक महोदय (पटना) द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन, ईमानदारी से समर्पण सेवा भाव के लिए कम्मडेशन-सर्टिफिकेट (प्रशस्ती पत्र) भेंट कर सम्मानित किया गया.

इंस्पेक्टर मनोज कुमार शर्मा द्वारा मानव तस्करी पर विशेष रूप से कार्य किया तथा आसूचना के संदर्भ में बहुत सफलता प्राप्त की।
उन्होंने 2022 तक पूर्णरूप से मानव तस्करी रोधी इकाई, रक्सौल (AHTU) का कार्य देखते हुए उन्होंने 248 युवतियों/बच्चों/महिलाओं को रेस्क्यू किया 40 मानव तस्करों पकड़ा.

यह भी पढें   फीफा विश्वकप – फ्रांस का अंतिम १६ में प्रवेश

इससे पूर्व 2021 में जनवरी माह में ही इंस्पेक्टर मनोज कुमार शर्मा को महानिरीक्षक पंकज दराड (आई.पी.एस)पटना द्वारा उनके सर्वोत्तम कार्य के लिए प्रशंसा-पत्र भी प्रदान किया गया था.

आज प्रशासन के साथ साथ रक्सौल के लिए भी ख़ुशी की बात है कि प्रशासन के ईमानदारी से समर्पण सेवा भाव से कार्य करने वाले व्यक्ति जब सम्मानित होते हैं तो रक्सौल का भी नाम ऊँचा होता है साथ ही साथ उनके कार्यों में ऊर्जा का संचालन भी होता है.

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *