बिराटनगर में कोशी एक्सपो महोत्सव 2 फरवरी से , पूर्व प्रधनमंत्री केपी शर्मा ओली करेंगे उद्घाटन

हिमलिनी प्रतिनिधि बिराटनगर नेपाल । नेपाल के सीमावर्ती शहर बिराटनगर में 2 फरबरी से सीएनआई कोशी एक्सपो महोत्सव 2023 का भब्य आयोजन होने जा रहा है । इसकी तैयारी जोड़ो से चल रहा है । महोत्सव का उद्घाटन पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली करेंगे। इस मौके पर प्रदेश 1 के मुख्यमंत्री हिक्मत कार्की विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे ।
उद्घाटन से पूर्व बिभन्न जातिय झांकी निकलेगा । आयोजक नेपाल उद्योग परिसंघ ( सीएनआई) का अध्यक्ष भीम घिमिरे , उपाध्यक्ष नवल काबरा एक्सपो संयोजक राजेन्द्र राठी , सह संयोजक गिरिजा शारडा ने बताया मेला में नेपाल, भारत , बंदलादेश , पाकिस्तान का उद्योगिक उत्पादन तथा कृषि उत्पादन सामग्री सहित 350 स्टॉल रहेंगे । महोत्सव का मुख्य प्रायोजक रम पम चाऊ चाऊ है । मेला में पार्किंग व चाक चौबंद सुरक्षा व्यवस्था रहेगा । मेला में राटेपिन झूला , टिक टाक झूला ,ड्रैगन रेल , कोलम्बस झूला ,ब्रेक डांस झूला ,रसियन झूला व सेल्फी बूथ , फ़ोटो खिंचने के लिए आकर्षक पार्क , बच्चे के लिए बिभन्न झूला , फूड काउंटर व अन्य व्यंजन काउंटर पर उपलब्ध रहेंगे ।
विश्व के सबसे ऊंचे पर्वत और सबसे निचले स्थान केचना कवल का दर्शन का व्यवस्था रहेगा। आयोजक के अनुसार एक्सपो के माध्यम से दर्शकों को प्रांत 1 की भौगोलिक, जातीय और सांस्कृतिक विविधता से अवगत कराने का व्यवथा रहेगा । एक्सपो में आने वाले लोगो को पहाड़ों से लेकर तराई की भू-आकृतियों व नेपाल की भौगोलिक और सांस्कृतिक समृद्धि के बारे में जानकारी प्राप्त करने का मौका मिलेगा । ऐतिहासिक रूप से आयोजित होने जा रहे एक्सपो में दर्शकों के मनोरंजन के लिए थारू और झंगड़ के पारंपरिक घरों जैसे ढांचों का निर्माण भी शुरू कर दिया गया है । मेला में नित्य मनोरंजन हेतु नेपाल के प्रसिद्ध बैंड एक्सपो में प्रस्तुति देंगे। एक्सपो में फेमस कॉमेडियन मनोज गजुरेल भी प्रस्तुति देंगे ।

