नेम्वाङ ने मुलाकात की महन्त ठाकुर से
काठमांडू, १९ फागुन –
नेकपा एमाले से राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार सुवासचन्द्र नेम्वाङ ने लोकतान्त्रिक समाजवादी पार्टी, नेपाल के अध्यक्ष महन्थ ठाकुर से मुलाकात की है । नेम्वाङ ने ठाकुर से मिलकर उनसे सहयोग करने को कहा है । इस मुलाकात में लोसपा के नेता राजेन्द्र महतो भी सहभागी थे और उन्होंने ही यह जानकारी दी है ।
महतो ने बताया है कि अध्यक्ष ठाकुर ने पार्टी की बैठक में निर्णय करेंगे का जबाब दिया है । उन्होंने कहा कि‘हम ८ दलीय गठबन्धन में सहभागी हैं । फिर भी उन्होंने आग्रह किया है तो हमारे अध्यक्ष पार्टी की बैठक में आग्रह करेंगे । बात करेंगे कहा है ।
मुलाकात के बाद नेकपा एमाले के सचिव योगेश भट्टराई ने राष्ट्रपति में नेम्वाङ की उम्मेदवारी न्यायोचित है इसलिए लोसपा के सकारात्मक होने का दाबा किया है । ‘संविधान, कानून जानने वाले , संविधान निर्माण में ही अग्रसर रहे वो ही उपयुक्त हैं । ठाकुर ने बैठक में निर्णय करने की बात कही है और उनकी प्रतिक्रिया सकारात्मक नजर आई है ।

