आज हनुमान जयंती : हनुमान जन्मोत्सव पर भूलकर भी ये गलतियां न करें
6 अप्रैल 2023
हर साल चैत्र माह की पूर्णिमा तिथि को हनुमान जन्मोत्सव मनाया जाता है। इस तरह साल 2023 में 6 अप्रैल को हनुमान जन्मोत्सव है। इस दिन मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम राम के अनन्य भक्त हनुमान जी का जन्म हुआ है। अतः हनुमान जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जाता है। इस दिन भगवान श्रीराम परिवार संग हनुमान जी की पूजा-उपासना की जाती है। धार्मिक मान्यता है कि हनुमान जन्मोत्सव के दिन राम जी और हनुमान जी की भक्ति पूजा करने से व्यक्ति की सभी मनोकामनाएं पूर्ण हो जाती हैं। इस दिन साधक व्रत उपवास करते हैं। हनुमान जी की पूजा और व्रत उपवास के कई कठोर नियम हैं। इन नियमों का पालन जरूरी है। इसके लिए हनुमान जन्मोत्सव पर भूलकर भी ये गलतियां न करें। आइए जानते हैं-
-ज्योतिषियों की मानें तो सूतक काल में कभी हनुमान जी की पूजा नहीं करनी चाहिए। किसी व्यक्ति की मृत्यु और नवजात शिशु के जन्म होने पर सूतक लगता है। सूतक काल में हनुमान जी की पूजा न करें। इससे पूजा का पुण्य प्रताप नहीं मिलता है। साथ ही हनुमान जी भी नाराज होते हैं।
-हनुमान जी ब्रह्मचारी है। इसके लिए हनुमान जन्मोत्सव के दिन स्त्री को स्पर्श न करें। अगर स्त्री को स्पर्श करते हैं या मन में स्पर्श हेतु विचार करते हैं, तो व्रत भंग माना जाता है। इसके लिए हनुमान जन्मोत्सव के दिन ब्रह्मचर्य नियम का पालन करें।
-आचार्यों की मानें तो हनुमान जी को चरणामृत से स्नान नहीं करना चाहिए। धर्म शास्त्र में हनुमान जी पर चरणामृत चढ़ाने का विधान नहीं है। इसके लिए भूलकर भी हनुमान जी को चरणामृत न चढ़ाएं।
-हनुमान जी को लाल रंग अति प्रिय है। इसके लिए हनुमान जन्मोत्सव के दिन लाल रंग के वस्त्र धारण करें। वहीं, काले और सफेद रंग के कपड़ें न पहनें। इससे हनुमान जी अप्रसन्न होते हैं।
-शास्त्र में खंडित प्रतिमा की पूजा करने का विधान नहीं है। इसके लिए भूलकर भी हनुमान जी की खंडित प्रतिमा की पूजा न करें।

