Thu. Jul 30th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

सनातन धर्म की रक्षा का संकल्प लें-राम भद्राचार्य जी महाराज

 


जनकपुरधाम/मिश्रीलाल मधुकर । आज सनातन धर्म पर संकट उत्पन्न हो गया है।हिन्दू की पहचान मिटा रही है। इसलिए इसकी रक्षा हेतु सभी हिन्दू संकल्प लें। उपरोक्त बातें चित्रकूट तुलसी पीठ के पीठाधीश्वर जगद्गुरु रामभद्राचार्य जी महाराज ने जनकपुर बस पार्क में नव निर्मित महावीर मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा में भाग लेने के बाद आयोजित सम्मान समारोह में प्रमुख अतिथि पद से बोलते हुए कहीं। उन्होंने कहा कि नेपाल एक मात्र हिन्दू राष्ट्र था जो धर्म निरपेक्ष हो गया।आज नेपाल में बड़ी संख्या में धर्मांतरण हो रहा है।इसे रोकना होगा। उन्होंने कहा कि गाय, गंगा, गीता, रामायण का रक्षा करना आपकी ज़िम्मेदारी हैं। इस अवसर पर नेपाली कांग्रेस के बरिष्ठ नेता तथा पूर्व उप प्रधानमंत्री विमलेन्द्र निधि ने कहा कि हम सभी धर्मों का आदर करते हैं लेकिन सनातन धर्म जनकपुरधाम की पहचान मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम तथा जगत जननी सीता के कारण जनकपुरधाम विश्व प्रसिद्ध है। जानकी मंदिर के उत्तराधिकारी महंत राम रोशन दास बैष्णव ने कहा कि कलयुग के देवता हनुमान जी है।अगर सच्चे मन से इनकी भक्तिकी जाए तो सभी मनोरथ पूरा होता है। । मां जानकी बस व्यवसायी संघ के अध्यक्ष सह महावीर मंदिर के संयोजक मनोज कुमार चौधरी की अध्यक्षता में संपन्न इस सम्मान कार्यक्रम में जनकपुरधाम उद्योग बाणिज्य संघ के अध्यक्ष निर्मल चौधरी, राम बाबू साह, असर्फी झा,सुपौल के कथावाचक भागवत भास्कर, विश्व हिन्दू परिषद नेपाल धनुषा के अध्यक्ष संतोष कुमार साह,योग गुरु मनोहर साह, लोसपा के युवा नेता अनिल कुमार महासेठ, तमलोपा नेतृ विभा ठाकुर, ठाकुर सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे। प्राण प्रतिष्ठा से पूर्व जगत गुरु राम भद्राचार्य जी महाराज ने जानकी मंदिर में पूजा अर्चना की । मंदिर के महंत राम तपेश्वर दास बैष्णव ने राम भद्राचार्यजी महाराज का स्वागत किया।

यह भी पढें   मधेश के विकास के लिए सभी एकजुट हों – अमरेश सिंह

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *